Allu Arjun Fans: स्टार्स के लिए फैंस (Pushpa Fans) की दीवानगी कभी-कभी हद पार कर देती है। साउथ में हमेशा से ही फिल्मी सितारों (Film Stars Videos) की तूती बोलती है। थिएटर में फिल्म रिलीज हो या फेवरेट हीरो का जन्मदिन (Allu Arjun Birthday) लोगों के लिए ये किसी त्योहार से कम नहीं रहता। ऐसे में पोस्टर पर दूध चढ़ाने से लेकर जमकर पटाखे जलाने तक फैंस सेलिब्रेट (Fans Celebration) करने से पीछे नहीं हटते। अब बेंगलुरु में फैंस ने एक आदमी की पिटाई (Allu Arjun Fans Viral) कर दी। अल्लू अर्जुन के ये दीवाने एक आदमी से 'जय अल्लू अर्जुन' (Jai Allu Arjun) बुलवाने पर जुट हुए थे। आदमी को कुछ चोटें लगी हुई भी वीडियो में दिखाई दे रही हैं।
