Get App

Allu Arjun Fans: ‘जय अल्लू अर्जुन’ नहीं बोलने पर मचा बवाल, 'पुष्पा' के फैंस ने आदमी की कर दी पिटाई, सामने आया वीडियो

Allu Arjun Fans: अल्लू अर्जुन के फैंस की एक वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर एक प्रभास फैन की पिटाई कर दी। वीडियो में आदमी के मुंह पर खून भी दिखाई दे रहा है। ऐसे में नेटिजन्स इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। देखिए वायरल हो रहा ये वीडियो-

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 12, 2024 पर 7:58 AM
Allu Arjun Fans: ‘जय अल्लू अर्जुन’ नहीं बोलने पर मचा बवाल, 'पुष्पा' के फैंस ने आदमी की कर दी पिटाई, सामने आया वीडियो
Allu Arjun के फैंस ने जमकर कर दी एक आदमी की पिटाई @Jack_JackParr पर शेयर किया गया वीडियो

Allu Arjun Fans: स्टार्स के लिए फैंस (Pushpa Fans) की दीवानगी कभी-कभी हद पार कर देती है। साउथ में हमेशा से ही फिल्मी सितारों (Film Stars Videos) की तूती बोलती है। थिएटर में फिल्म रिलीज हो या फेवरेट हीरो का जन्मदिन (Allu Arjun Birthday) लोगों के लिए ये किसी त्योहार से कम नहीं रहता। ऐसे में पोस्टर पर दूध चढ़ाने से लेकर जमकर पटाखे जलाने तक फैंस सेलिब्रेट (Fans Celebration) करने से पीछे नहीं हटते। अब बेंगलुरु में फैंस ने एक आदमी की पिटाई (Allu Arjun Fans Viral) कर दी। अल्लू अर्जुन के ये दीवाने एक आदमी से 'जय अल्लू अर्जुन' (Jai Allu Arjun) बुलवाने पर जुट हुए थे। आदमी को कुछ चोटें लगी हुई भी वीडियो में दिखाई दे रही हैं।

Allu Arjun के फैंस के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस से एक्शन की मांग

सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो सामने आई है जिसमें बेंगलुरु पुलिस से एक्शन लेने की आदमी ने मांग की है। लड़ाई की वजह क्या थी ये तो किसी को मालूम नहीं है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक आदमी प्रभास का फैन था। वहीं अल्लू अर्जुन इन दिनों विजाग में अपनी अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग कर रहे हैं। एक वीडियो में फैंस विजाग में उनका भव्य स्वागत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Allu Arjun विजाग में कर रहे हैं पुष्पा 2 की शूटिंग 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें