Puspa 2 Digital Rights: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की 'पुष्पा 2: द रूल' का टीजर रिलीज हो चुका है। अप्रैल की शुरुआत में आए टीजर ने फैन्स के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। सुकुमार के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब इसके डिजिटल राइट्स को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि पुष्पा 2 के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स (Netflix) को 275 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। इससे पहले खबर आई थी कि अनिल थडानी ने 200 करोड़ रुपये में फिल्म के उत्तर भारत के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स हासिल कर लिए हैं।
