कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में क्रिस मार्टिन को क्यों याद आए 'भगवान राम'? वायरल हो रहा वीडियो

Coldplay: मुंबई में 18 जनवरी को कोल्डप्ले इंडिया कॉन्सर्ट का पहला शो हुआ। इस शो में शामिल होने को लिए हजारों फैंस आए थे, वहीं इस कॉन्सर्ट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में तो क्रिस मार्टिन फैंस को 'जय श्री राम' का नारा लगाते हुए नजर आए। क्रिस मार्टिन के जय श्री राम का नारा लगाते ही फैंस भी चीयर करने लगते हैं

अपडेटेड Jan 19, 2025 पर 10:08 AM
Story continues below Advertisement
Chris Martin: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में क्रिस मार्टिन हिंदी में बात करते नजर आ रहे हैं

Coldplay India Concert: मुंबई में एक लंबे इंतजार के बाद 18 जनवरी को कोल्डप्ले इंडिया कॉन्सर्ट का पहला शो हुआ। कॉन्सर्ट को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ब्रिटिश रॉक बैंड के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपने भारतीय फैंस का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस कॉन्सर्ट का कई वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में क्रिस मार्टिन हिंदी में बात करते नजर आ रहे हैं। अपने बात के दौरान क्रिस मार्टिन ने फैंस को 'जय श्री राम' कहा यह सुनकर फैंस ने जोरदार चीयर किया।

क्रिस मार्टिन ने लगाया 'जय श्री राम' का नारा


ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन ने मुंबई में अपने म्यूजिक ऑफ स्फीयर्स कॉन्सर्ट के दौरान 'जय श्री राम' का नारा लगाकर भारतीय फैंस को हैरान कर दिया। दरअसल, सिंगर कॉन्सर्ट के दौरान प्रशंसकों द्वारा उठाए गए प्लेकार्ड पढ़ रहे थे। एक प्लेकार्ड पर 'जय श्री राम' लिखा था। मार्टिन ने इसे पढ़ा, इसे सुनकर दर्शक खुशी से ताली बजाने लगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी पूछा कि इसका क्या मतलब है और फिर दूसरे प्लेकार्ड भी पढ़े और उन पर प्रतिक्रिया दी।

 

क्रिस मार्टिन ने हिंदी में किया फैंस का स्वागत

क्रिस मार्टिन ने मुंबई में अपने शो के दौरान फैंस से हिंदी में बात करते हुए कहा, "गुड ईवनिंग एवरीबडी। आप सबका बहुत स्वागत है। मुंबई में आकर हमें बहुत खुशी हो रही है।" यह सुनकर फैंस खुशी से झूम उठे। क्रिस ने यह भी कहा कि बैंड को भारत में अपने पहले रियल शो के लिए बेहद खुशी हो रही थी। उन्होंने आगे कहा, "हम यहां आकर बहुत खुश हैं। यह हमारा भारत में पहला रियल शो है। तो धन्यवाद। नमस्ते।" शो में बैंड ने अपने फेमस गाने जैसे 'पैराडाइज', 'विवा ला विदा', 'एडवेंचर ऑफ ए लाइफटाइम' और 'येलो' भी बजाए।

मुंबई और अहमदाबाद में होगा शो

कोल्डप्ले के मुंबई कॉन्सर्ट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। कोल्डप्ले अपनी म्यूजिक ऑफ द स्पीयर वर्ल्ड टूर की शुरुआत कर रहे हैं। मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में कोल्डप्ले का तीन शो 18, 19 और 21 जनवरी 2025 को होगा। इसके बाद 25 और 26 जनवरी 2025 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट होगा। यह शो कोल्डप्ले का भारत में 2016 के ग्लोबल सिटीजन फेस्टिवल के बाद पहला प्रदर्शन है। इस बीच, क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ गुरुवार को मुंबई पहुंचे। उनके श्री बाबुलनाथ मंदिर जाने की तस्वीरें वायरल हो गईं। डकोटा को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में भी देखा गया, जहां वह बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सोनाली बेंद्रे और गायत्री ओबेरॉय के साथ थीं।

Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुंबई पुलिस ने हमलावर को ठाणे से पकड़ा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।