मशहूर बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को सिनेमा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए ‘दादा साहेब फाल्के’ पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) दिया जाने वाला है। मृगया, सुरक्षा, डिस्को डांसर, डांस डांस, द ताशकंद फाइल्स और द कश्मीर फाइल्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके मिथुन दा को यह पुरस्कार 8 अक्टूबर, 2024 को 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में दिया जाएगा। कुछ महीनों पहले ही मिथुन चक्रवर्ती को भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था।
