ट्विटर की पॉलिसीज बेहद निराली हैं। जबसे एलॉन मस्क ट्विटर के हेड बने हैं तबसे यूजर्स को आए दिन नए-नए रूल्स का सामना करना पड़ता है। कभी उनके ब्लू टिक्स हटा दिए जाते हैं तो कभी सब्सक्रिप्शन मॉडल लागू कर दिया जाता। ट्विटर की इस पॉलिसी के पहले अमिताभ बच्चन भी शिकार हुए थे। उस दौरान बिग बी ने ट्वीट कर ब्लू टिक वापिस मांगा था। दिया मिर्जा के साथ भी बिलकुल कुछ ऐसा ही हुआ। एक्ट्रेस का अकाउंट 2010 से वेरिफाइड है। ऐसे में नए सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत एक्ट्रेस के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है।
दिया मिर्जा ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया। एक्ट्रेस ने ट्विटर की मदद मांगते हुए लिखा कि उनके सब्सक्रिप्शन लेने के बाद भी अभी तक उन्हें ब्लू टिक वापिस नहीं दिया गया है। एक्ट्रेस ने लिखा कि 2010 से मेरा अकाउंट वेरिफाइड है।सब्सक्रिप्शन लेने के बाद भी मेरा ब्लू टिक नहीं लौटाया गया है। ऐसा क्यों? एक्ट्रेस ने ट्वीट में ऐड किया कि सब्सक्रिप्शन लेने के बाद से, सारे नए फीचर्स काम कर रहे हैं, जैसे लंबे ट्वीट लिखना। क्या आप इस समस्या ठीक कर सकते हैं ट्विटर? ऐसे में उनके ट्वीट पर एक व्यक्ति ने रिप्लाई कर उन्हें बताया कि अगर आपने अपनी प्रोफाइल पिक चेंज की है तो ब्लू टिक मिलने में समय लग सकता है। एक्ट्रेस ने भी जवाब दिया कि उन्हें अभी तक प्रोफाइल नहीं बदली है।
फैंस का मिला एक्ट्रेस को साथ
दिया मिर्जा के ट्विटर पर 34 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस होने के साथ-साथ दिया UNEP की गुडविल एंबैस्डर भी हैं। दिया मिर्जा को ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स ने काफी सपोर्ट किया। एक फैन ने लिखा कि आपको ब्लू टिक की क्या जरूरत। आपको सभी जानते हैं। आप एक अच्छी सोल हैं। दिया मिर्जा से पहले 21 अप्रैल को विराट कोहली, अमिताभ बच्चन के ब्लू टिक को हटा दिया गया था। हालांकि सब्सक्रिप्शन लेने के बाद उन्हें ब्लू टिक वापिस कर दिया गया। अमिताभ बच्चन ने तो बेहद मजेदार ट्वीट किया था कि ट्विटर भैया पैसे भर दिए गए हैं अब तो ब्लू टिक लौटा दीजिए।
दिया मिर्जा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें, तो फैंस उन्हें जल्द ही ‘धक-धक’ में देखेंगे। ये फिल्म एक गर्ल गैंग की रोड ट्रिप पर बेस्ड होगी। इस फिल्म में रतना पाठक शाह, फातिमा सना शेख और संजना सांघी भी नजर आएंगी। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं Tarun Dudeja।