Get App

Diljit Dosanjh: जब दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट में दिखाया 'पुष्पा' वाला स्वैग, लोगों का आया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ इस समय अपने 'दिल-लुमिनाटी टूर' पर हैं और देश के कई शहरों में अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं। वहीं शनिवार को चंडीगढ़ में दिलजीत दोसांझ ने अपना शो किया। इस शो के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वायरल वीडियो में सिंगर पुष्पा के फेमस डायलॉग को बोलते हुए नजर आ रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 15, 2024 पर 1:16 PM
Diljit Dosanjh: जब दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट में दिखाया 'पुष्पा' वाला स्वैग, लोगों का आया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल
Diljit Dosanjh: जब दिलजीत ने अपने कॉन्सर्ट में दिखाया 'पुष्पा' वाला स्वैग, लोगों का आया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ पिछले काफी समय से 'दिल-लुमिनाटी टूर' पर है। जहां देश के कई शहरों में वह अपना कॉन्सर्ट कर रहे हैं। दिलजीत को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग इनके इवेंट में आ रहे हैं। 14 दिसंबर को दिलजीत दोसांझ ने चंडीगढ़ में लाइव कॉन्सर्ट किया। जिसमें लाखों की संख्या में लोग इनको सुनने के लिए आए थे। कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर ने अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के फेमस डायलॉग का जिक्र किया। इसके साथ ही दिलजीत ने शतरंज चैंपियन डी गुकेश को शुभकामनाएं दीं।

कॉन्सर्ट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दिलजीत दोसांझ ने ‘पुष्पा’ के एक डायलॉग को नए अंदाज में लोगों के सामने पेश किया। जिसको लोग काफी पसंद कर रहे है। इसके साथ ही सिंगर ने शतरंज चैंपियन डी गुकेश की भी काफी तारीफ की।

दिलजीत ने क्या कहा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिलजीत अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के फेमस डॉयलाग ‘झुकेगा नहीं’ के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दिलजीत ने कहा,“झुकेगा नही…अच्छा ये साला नहीं झुकेगा तो जीजा झुक जाएगा?” सिंगर के इस वीडियो पर फैंस ने कई तरह के रिएक्शन दिए है। दिलजीत का यह कॉन्सर्ट चंडीगढ़ में था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें