Gurucharan Singh: टेलीविजन के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। एक्टर ने हॉस्पिटल से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने यह नहीं बताया है कि वो हॉस्पिटल में एडमिट क्यों हैं। एक्टर की हालत देख कर उनके फैंस काफी परेशान हो गए है। वह एक्टर के जल्दी ठीक होने की कामना ही कर रहे हैं।
एक्टर को अस्पताल में एडमिट क्यों करवाया गया है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। एक्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
एक्टर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट
गुरुचरण सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर वीडियो पोस्ट किया, शेयर किए गए वीडियो में एक्टर हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। अस्पताल में भर्ती होने के बावजूद, गुरुचरण ने अपने फैंस के लिए समय निकाला और उनको गुरु गोबिंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने लगातार प्यार और समर्थन के लिए अपने फैंस का भी आभार व्यक्त किया। एक्टर के अस्पताल में भर्ती होने का कारण अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। गुरुचरण सिंह का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर को हॉस्पिटल में देख कर कई फैंस ने उनकी तबीयत को लेकर चिंता व्यक्त की और उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।
पिछले साल भी 25 दिन के लिए गायब हुए थे गुरुचरण सिंह
पिछले साल मई में गुरुचरण सिंह चर्चा में आए थे, जब वह अचानक से गायब हो गए थे। एक्टर के गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन में उनके पिता ने दर्ज करवाई थी। गायब होने के करीब 25 दिन बाद वह वापस घर लौट आए थे। गुरुचरण सिंह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी का मशहूर किरदार निभाते थे, लेकिन कुछ सालों बाद उन्होंने यह शो छोड़ दिया था। इसके बाद से वह काफी समय से स्क्रीन से दूर हैं।