Gurucharan Singh: टेलीविजन के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाने वाले अभिनेता गुरुचरण सिंह की तबीयत ठीक नहीं है। वह इस समय अस्पताल में भर्ती है। एक्टर ने हॉस्पिटल से अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्होंने यह नहीं बताया है कि वो हॉस्पिटल में एडमिट क्यों हैं। एक्टर की हालत देख कर उनके फैंस काफी परेशान हो गए है। वह एक्टर के जल्दी ठीक होने की कामना ही कर रहे हैं।
