Credit Cards

Mamta Kulkarni: महाकुंभ से आई बड़ी खबर, ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटाया गया

महाकुंभ के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े द्वारा महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर खूब चर्चा हुई थी। एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद काफी विरोध किया जा रहा है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाने वाली आचार्य पर बड़ी कार्रवाई की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

अपडेटेड Jan 31, 2025 पर 1:10 PM
Story continues below Advertisement
ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है

Mamta Kulkarni: महाकुंभ में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े द्वारा महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर चर्चा हुई थी। एक्ट्रेस को किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद काफी विरोध किया जा रहा है। किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर बड़ी कार्रवाई हुई है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी और आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। बता दें ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही संत समाज इस फैसले का विरोध कर रहा था।

किन्नर अखाड़े के संस्थापक ने लिया बड़ा फैसला


ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाने पर किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय अब बड़ा एक्शन लिया हैं। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। ममता के साथ ही उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी किन्नर अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय की जानकारी के बिना देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल किया था और उनको महामंडलेश्वर बनाया था।

kinnar akhara

संतों ने किया था विरोध

कुछ दिनों पहले ममता कुलकर्णी ने संगम तट पर पिंडदान किया था। इसके बाद यह कहा गया कि अब उनको 'यमाई ममता नंद गिरि' के नाम से जाना जाएगा। किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर के रूप में ममता कुलकर्णी की नियुक्ति को लेकर संतों ने काफी विरोध किया था। कुछ संतों का तर्क है कि इस तरह की उपाधि किसी को भी नहीं दी जानी चाहिए, क्योंकि उनका मानना ​​है कि किसी व्यक्ति का चरित्र और आचरण ऐसी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए देखा जाना चाहिए।

कौन है ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी 1990 के दशक की फेमस एक्ट्रेस थी। ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने करण अर्जुन, क्रांतिवीर, सबसे बड़ा खिलाड़ी, चाइना गेट और आंदोलन सहित कई सुपरहिट बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग किया है। उनकी आखिरी हिंदी फिल्म 2002 में रिलीज हुई 'कभी तुम कभी हम' थी।

Pushpa 2 OTT Release: अब घर बैठे ही देख सकते हैं 'पुष्पा राज' का जलवा, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।