Get App

Money laundering Case: ED ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बनाया आरोपी, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला

Money laundering Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय कई बार तलब कर चुका है। इस मामले में एजेंसी ने 36 साल की एक्ट्रेस से कई बार पूछताछ की है। आखिरी बार जून में उनसे पूछताछ हुई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 17, 2022 पर 1:21 PM
Money laundering Case: ED ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बनाया आरोपी, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
ED ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को मनी लॉन्ड्रिंग केस में बनाया आरोपी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekar) और अन्यों से जुड़े करोड़ों रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Money laundering Case) में आरोपी बनाने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बुधवार को ये जानकारी दी है।

केंद्रीय जांच एजेंसी की तरफ से बुधवार को दिल्ली में एक स्पेशल धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) अदालत के सामने इस मामले में एक नई सप्लीमेंट्री चार्ज शीट या अभियोजन शिकायत दर्ज करने की उम्मीद है। एक्ट्रेस का नाम इसमें एक आरोपी के रूप में रखा गया है।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन को प्रवर्तन निदेशालय कई बार तलब कर चुका है। इस मामले में एजेंसी ने 36 साल की एक्ट्रेस से कई बार पूछताछ की है। आखिरी बार जून में उनसे पूछताछ हुई थी। मूल रूप से श्रीलंका की रहने वालीं जैकलीन ने 2009 में हिंदी फिल्म जगत में अपने कैरियर की शुरुआत की थी।

ED ने अप्रैल में 15 लाख रुपए कैश के अलावा PMLA के तहत अभिनेता के 7.27 करोड़ रुपए के फंड को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था। क्योंकि एजेंसी ने इन पैसों को "अपराध के जरिए हुई कमाई" बताया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें