Oscars 2023 Winners List: 'नाटू नाटू' से लेकर 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' तक, यहां देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट

Oscars 2023 Winners List: इस बार का ऑस्कर अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा, क्योंकि भारत से नॉमिनेट हुए फिल्म ‘RRR’ के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। तमिल भाषा के डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ कैटेगरी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता है

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 12:03 PM
Story continues below Advertisement
Oscars 2023 Winners List: भारतीय फिल्म ‘RRR’ के गीत ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है

Oscars 2023 Winners List: ऑस्कर 2023 अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रतिष्ठित 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थियेटर में किया गया। इस बार का ऑस्कर अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा, क्योंकि भारत से नॉमिनेट हुए फिल्म ‘RRR’ के गाने 'नाटू नाटू (Naatu Naatu)' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स (The Elephant Whisperer)' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। तमिल भाषा के डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ कैटेगरी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता है।

कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित OTT (ओवर-द-टॉप) प्लेफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ के इस डॉक्यूमेंट्री ने इस कैटेगरी में ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को मात दी। इसके अलावा भारतीय फिल्म ‘RRR’ के गीत ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है।

इस कैटेगरी में गीत ‘नाटू नाटू’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी।


तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटू नाटू’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर NTR पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार डांस को भी काफी सराहना मिली है।

ये भी पढ़ें- Oscars 2023: 'द व्हेल' के लिए Brendan Fraser को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

दीपिका पादुकोण यहां ‘लुई विटॉन’ के काले रंग के बेहद सुंदर गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने एक शानदार हार पहना था। ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया।

ये भी पढ़ें- Oscars 2023: बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली पहली एशियाई महिला बनीं Michelle Yeoh

डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित ब्रिटेन की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का गीत ‘जय हो’ सर्वश्रेष्ठ मूल ‘स्कोर’ एवं मूल गीत केटेगरी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी गीत है। इसके संगीतकार ए.आर. रहमान थे और इसके बोल गुलजार ने लिखे थे।

देखें, विनर्स की पूरी लिस्ट

बेस्ट फिल्म: Everything Everywhere All At Once

बेस्ट एक्टर: Brendan Frase (The Whale)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: Ke Huy Quan (Everything Everywhere All at Once)

बेस्ट एक्ट्रेस: Michelle Yeoh (Everything Everywhere All at Once)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: Jamie Lee Curtis (Everything Everywhere All at Once)

बेस्ट डायरेक्शन: Daniel Kwan और Daniel Scheinert (Everything Everywhere All at Once)

बेस्ट फिल्म एडिटिंग: Everything Everywhere All at Once

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: The Elephant Whisperers

बेस्ट ओरिजिनिल सॉन्ग: Naatu Naatu (RRR)

बेस्ट साउंड डिजाइन: Top Gun: Maverick

बेस्ट अडैप्टेड स्क्रीनप्ले: Women Talking

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: Everything Everywhere All at Once

बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: Avatar: The Way of Water

बेस्ट ओरिजिनल स्कोर: All Quiet on the Western Front

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: All Quiet on the Western Front

बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: The Boy, the Mole, the Fox and the Horse

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: All Quiet on the Western Front

बेस्ट कॉस्टूम डिजाइन: Ruth Carter (Black Panther: Wakanda Forever)

बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइलिंग: Adrien Morot, Judy Chin और Anne Marie Bradley (The Whale)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: All Quiet on the Western Front

बेस्ट लाइव-एक्शन शॉर्ट फिल्म: An Irish Goodbye

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर: Navalny

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।