Oscars 2023: बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली पहली एशियाई महिला बनीं Michelle Yeoh

Oscars 2023: 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स (Everything Everywhere All at Once)' के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल योह ( Michelle Yeoh) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। अभिनेत्री ने 'यस मैडम' (1985), 'पुलिस स्टोरी 3: सुपरकॉप' (1992) सहित कई फिल्मों में स्टंट किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिशेल को पहचान 1997 में आई जेम्स बॉन्ड फिल्म 'टुमॉरो नेवर डाइस' से मिली है। उन्हें 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' में काफी पसंद किया गया और वह ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली एशियाई महिला बनी हैं

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 11:20 AM
Story continues below Advertisement
Oscars 2023: मिशेल योह पहली एशियाई महिला हैं, जिन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है

'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स (Everything Everywhere All at Once)' के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री मिशेल योह ( Michelle Yeoh) को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। मिशेल योह पहली एशियाई महिला हैं, जिन्हें बेस्ट एक्ट्रेस (Best Actress) का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। मिशेल योह मलेशियाई मूल की अभिनेत्री हैं, जो 1990 के दशक में हांगकांग की एक्शन फिल्मों में अपने स्टंट खुद करने के लिए जानी जाती हैं।

अभिनेत्री ने 'यस मैडम' (1985), 'पुलिस स्टोरी 3: सुपरकॉप' (1992) सहित कई फिल्मों में स्टंट किए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिशेल को पहचान 1997 में आई जेम्स बॉन्ड फिल्म 'टुमॉरो नेवर डाइस' से मिली है। उन्हें 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' में काफी पसंद किया गया और वह ऑस्कर अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली एशियाई महिला बनी हैं।

Brendan Fraser को बेस्ट एक्टर


'द व्हेल' (The Whale)' फिल्म के लिए हॉलीवुड अभिनेता ब्रेंडन फ्रेजर (Brendan Fraser) को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड (Best Actor award) मिला है। यह फिल्म एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जिसे डैरेन एरोनोफ़्स्की (Darren Aronofsky) ने डायरेक्ट किया है। फ्रेजर 90 के दशक के एक एक्शन स्टार के रूप में जाने जाते थे, लेकिन बाद में वह धीरे-धीरे सार्वजनिक चकाचौंध से दूर हो गए। उन्होंने 'द व्हेल' के साथ शानदार वापसी की। उन्होंने कहा कि वह बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड पाकर चकित हैं।

इसके अलावा बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर पुरस्कार वियतनामी-अमेरिकी अभिनेता के हुय क्वान को दिया गया। उन्होंने ब्रेंडन ग्लीसन ('द बंशीज ऑफ इनिशरिन'), ब्रायन टायरी हेनरी ('कॉजवे'), जुड हिर्श ('द फेबेलमैन्स') और बैरी केओघन ('द बंशीज ऑफ इनिशरिन') जैसे लोगों को पीछे छोड़कर पुरस्कार हासिल किया।

‘नाटू नाटू’ ने रचा इतिहास

भारतीय फिल्म ‘RRR’ के गीत ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है। इस कैटेगरी में गीत ‘नाटू नाटू’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी।

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटू नाटू’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर NTR पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार डांस को भी काफी सराहना मिली है।

ये भी पढ़ें- Oscars 2023: 'द व्हेल' के लिए Brendan Fraser को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

दीपिका पादुकोण यहां ‘लुई विटॉन’ के काले रंग के बेहद सुंदर गाउन में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने एक शानदार हार पहना था। ऑस्कर समारोह का आयोजन सोमवार सुबह (भारतीय समयानुसार) हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया गया।

ये भी पढ़ें- Oscars 2023: भारत का बजा डंका, नाटू नाटू ने बेस्ट ऑरिजनल सॉन्ग कैटेगरी मे जीता अवॉर्ड

डैनी बॉयल द्वारा निर्देशित ब्रिटेन की फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ का गीत ‘जय हो’ सर्वश्रेष्ठ मूल ‘स्कोर’ एवं मूल गीत केटेगरी में अकादमी पुरस्कार जीतने वाला पहला हिंदी गीत है। इसके संगीतकार ए.आर. रहमान थे और इसके बोल गुलजार ने लिखे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।