Get App

Oscars 2023 Winners List: 'नाटू नाटू' से लेकर 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' तक, यहां देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट

Oscars 2023 Winners List: इस बार का ऑस्कर अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा, क्योंकि भारत से नॉमिनेट हुए फिल्म ‘RRR’ के गाने 'नाटू नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। तमिल भाषा के डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ कैटेगरी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता है

Curated By: Akhileshअपडेटेड Mar 13, 2023 पर 12:03 PM
Oscars 2023 Winners List: 'नाटू नाटू' से लेकर 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' तक, यहां देखें ऑस्कर विनर्स की पूरी लिस्ट
Oscars 2023 Winners List: भारतीय फिल्म ‘RRR’ के गीत ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है

Oscars 2023 Winners List: ऑस्कर 2023 अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। प्रतिष्ठित 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थियेटर में किया गया। इस बार का ऑस्कर अवॉर्ड्स भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए काफी खास रहा, क्योंकि भारत से नॉमिनेट हुए फिल्म ‘RRR’ के गाने 'नाटू नाटू (Naatu Naatu)' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स (The Elephant Whisperer)' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता है। तमिल भाषा के डॉक्यूमेंट्री ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने ‘डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट’ कैटेगरी में भारत के लिए पहला ऑस्कर जीता है।

कार्तिकी गोंजाल्विस द्वारा निर्देशित OTT (ओवर-द-टॉप) प्लेफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ के इस डॉक्यूमेंट्री ने इस कैटेगरी में ‘हॉलआउट’, ‘हाउ डू यू मेजरमेंट ए ईयर?’, ‘द मार्था मिशेल इफेक्ट’ और ‘स्ट्रेंजर एट द गेट’ को मात दी। इसके अलावा भारतीय फिल्म ‘RRR’ के गीत ‘नाटू नाटू’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग की कैटेगरी में ऑस्कर जीत इतिहास रच दिया है।

इस कैटेगरी में गीत ‘नाटू नाटू’ ने फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ को मात दी।

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटू नाटू’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर NTR पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार डांस को भी काफी सराहना मिली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें