Get App

'पाताल लोक 2' के स्नाइपर डेनियल की कहानी, जब उनपर किए गए एक कमेंट से पूरे शहर में लगाना पड़ा कर्फ्यू

सोशल मीडिया पर 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन के आने के बाद से ही प्रशांत तमांग का काफी वीडियो शेयर किए जा रहा है। प्रशांत तमांग के जो वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, वो इस सीरीज का ना होकर करीब 18 साल पुराना हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2025 पर 8:35 PM
'पाताल लोक 2' के स्नाइपर डेनियल की कहानी, जब उनपर किए गए एक कमेंट से पूरे शहर में लगाना पड़ा कर्फ्यू
कौन हैं 'पाताल लोक 2 के स्नाइपर डेनियल?

Paatal Lok 2 Sniper Daniel : प्राइम वीडियो की फेमस वेब सीरीज 'पाताल लोक' का सीजन 2 रिलीज हो चुका है। OTT प्‍लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही ये इस वेब सीरीज, काफी सुर्खियां बटोर रही है। इंस्पेक्टर हाथीराम चौधरी के इस सीरीज का दर्शकों को 5 साल से इंतजार था। साल 2020 में सुपरहिट पहले सीजन के बाद इस बार दूसरे सीजन की कहानी भी जबरदस्‍त है। सीरीज के दूसरे सीजन में इस बार कई ऐसे किरदार हैं जो पिछले सीजन में नहीं थे। वहीं इस बार सीरीज में इंस्‍पेक्‍टर हाथीराम चौधरी के अलावा खतरनाक स्‍नाइपर डैनियल की खूब चर्चा हो रही है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सीरीज में स्‍नाइपर डैनियल बने शख्स और कोई नहीं, बल्‍क‍ि 'इंडियन आइडल 3' के विनर प्रशांत तमांग हैं।

18 साल पुराना वीडियो वायरल

बता दें कि सोशल मीडिया पर 'पाताल लोक' के दूसरे सीजन के आने के बाद से ही प्रशांत तमांग के काफी वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। प्रशांत तमांग के जो वीडियो शेयर किए जा रहे हैं, वो इस सीरीज के ना होकर करीब 18 साल पुराने हैं। आपको ये जानकर हैरान होगी कि पाताल लोक के सीजन -2 में स्‍नाइपर डैनियल का खतरनाक रोल निभाने वाले प्रशांत तमांग 2007 में 'इंडियन आइडल 3' के विनर रहे चुके हैं। 'पाताल लोक 2' में प्रशांत तमांग ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। डैनियल लेचो के रोल में, उन्‍होंने बिला कुछ बोले हुए एक ऐसा किरदार निभाया है, जिसे मात देना या हराना नामुमकिन सा लगता है।

जीता था ये फेमस शो

सब समाचार

+ और भी पढ़ें