Pathaan Box Office: शाहरुख खान की 'पठान' ने रचा इतिहास, पहले दिन कमाई के तोड़े सभी रिकॉर्ड, KGF 2 और War को चटाई धूल

Pathaan Box Office Collection Day 1: पहले दिन 54 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करके शाहरुख खान की पठान ने अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनकर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में 54 करोड़ से अधिक की कमाई की है। फिल्म पठान को दुनियाभर की 8,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जिसमें 5,500 स्क्रीन भारत में और 2,500 स्क्रीन विदेश में रिलीज की गई है

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 12:38 PM
Story continues below Advertisement
Pathaan Box Office Collection Day 1: देशभक्ति की रंग में रंगी शाहरुख खान की 'पठान' को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं

Pathaan Box Office Collection Day 1: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) स्टारर पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पठान ने पहले दिन 54 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने यश स्टारर KGF 2 (हिंदी) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 53.95 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख खान की फिल्म ने ओपनिंग डे पर बुधवार को सभी भाषाओं में 54 करोड़ से अधिक की कमाई की है। फिल्म पठान को दुनियाभर की 8,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है, जिसमें 5,500 स्क्रीन भारत में और 2,500 स्क्रीन विदेश में रिलीज की गई है।

पठान ने KGF 2 और वार को पछाड़ा

भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग कलेक्शन KGF: Chapter 2 के नाम था। यश स्टारर KGF 2 के हिंदी वर्जन ने पहले दिन 53.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। यश की इस फिल्म ने पहले दिन की कमाई से सभी हिंदी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। KGF चैप्टर 2 के बाद बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग कलेक्शन फिल्म वॉर थी। वॉर ने पहले दिन 53.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। अब पठान ने भारतीय सिनेमा की इन बड़ी फिल्मों को पहले दिन की कमाई के मामले में धूल चटा दी है।


सुबह-सुबह फिल्म देखने पहुंचे शाहरुख के फैंस

‘पठान’ के खिलाफ देशभर में जारी अभियान के बावजूद बुधवार सुबह सिनेमाघरों के बाहर फिल्म देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ नजर आई। फिल्म जगत से जुड़े लोग न सिर्फ शाहरुख के लिए बल्कि हिंदी सिनेमा पर छाए काले बादल हटाने के लिए भी फिल्म से काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। दिल्ली-NCR और मुंबई सहित कई शहरों में सुबह छह और सात बजे फिल्म का पहला शो चलाया गया।

दक्षिण दिल्ली के PVR सेलेक्ट सिटीवॉक पर सुबह छह बजकर 55 मिनट पर सिनेमाघर में सीटियां और तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। दर्शकों से भरे आईएमक्स थिएटर में हो हल्ले से ऐसा लगा कि सुपरस्टार की वापसी हो गई है। इससे पहले शाहरुख की फिल्म ‘जीरो’, ‘फैन’ और ‘जब हैरी मेट सेजल’ ने काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था।

ये भी पढ़ें- Pathaan Review: शाहरुख खान की ‘पठान’ की भारत सहित दुनियाभर में जबरदस्त ओपनिंग, पढ़ें दर्शकों के रिएक्शन

फिल्म शुरू होते ही लोगों ने तालियां बजाना शुरू कर दिया और यह उत्साह अगले दो घंटे 26 मिनट तक जारी रहा। ‘यशराज फिल्म्स’ के बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म गीत ‘बेशरम रंग’ को लेकर काफी विवादों में आ गई थी।

डायलॉग ने जीता दिल

पर्दे पर जॉन अब्राहम की एंट्री पर लोगों ने काफी तालियां बजाई लेकिन उनका उत्साह शाहरुख की एंट्री पर अधिक हो गया। शाहरुख के पहले डायलॉग ‘‘जिंदा है’’ ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही ‘‘अपनी कुर्सी की पेटी बांध लो, मौसम बिगड़ने वाला है’’ डायलॉग पर भी लोगों ने काफी तालियां बजाई। वहीं विवादों में रहे गीत ‘बेशरम रंग’ के साथ ही फिल्म में दीपिका बड़े पर्दे पर पहली बार नजर आईं।

ये भी पढ़ें- Pathaan: जानें क्यों SRK की 'पठान' देख फैंस को आई अमिताभ बच्चन और नूतन की फिल्म 'सौदागर' की याद

सिनेमाघर में इंटरवल तक यही जोश बरकरार रहा। फिल्म के दोबारा शुरू होने पर सलमान खान की एंट्री ने लोगों का दिल जीता और सिनेमाघर तालियों और सीटियों के शोर से गूंज उठा। फिल्म के अंत में शाहरुख के डायलॉग ‘‘पार्टी पठान के घर रखोगे तो मेहमान नवाज़ी के लिए पठान तो आएगा और पटाखे भी लाएगा’ ने एक बार फिर लोगों में जोश भरा।

Akhilesh

Akhilesh

First Published: Jan 26, 2023 12:38 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।