Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash : क्रिकेट की दुनिया में अपनी शानदार फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों की बोलती बंद करने वाले गेंदबाजा यजुवेंद्र चहल इन दिनों खेल से नहीं बल्कि अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा में हैं। यजुवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच तलाक की खबरें इस समय सोशल मीडिया पर सुर्खियों की तरह छाई हुईं हैं। हांलकि चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबर सही है ये अफवाह, इसकी सच्चाई किसी को पता नहीं है। वहीं तलाक के इन अफवाहों के बीच चहल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में चहल, आरजे महवश के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर तरह-तरह के दावे भी किए जा रहे हैं। वहीं तस्वीरों के वायरल होने के बाद आरजे महवश ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
चहल के साथ जिस आरजे की तस्वीर वायरल हो रही है वो आरजे महवश हैं। अपनी तस्वीरों को लेकर आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा, "कुछ आर्टिकल्स और अफवाहें इंटरनेट पर फैल रही हैं। यह देखकर हंसी आती है कि ये अफवाहें कितनी बकवास हैं और बिना किसी आधार के हैं। अगर आप किसी व्यक्ति के साथ दिखते हैं, तो क्या इसका मतलब है कि आप उनसे डेटिंग कर रहे हैं? मैं माफी चाहती हूं, ये किस साल में जी रहे हैं? और आप सब कितने लोगों से डेट कर रहे हैं?" महवश ने आगे कहा, "मैं 2-3 दिन से चुप रही हूं, लेकिन अब मैं किसी भी पब्लिक रिलेशन्स टीम को अपना नाम इस तरह इस्तेमाल नहीं करने दूंगी। लोगों को कठिन समय में अपने परिवार और दोस्तों के साथ शांति से रहने देना चाहिए।"
बता दें कि आरजे महवश, यजुवेंद्र चहल के साथ जिस तस्वीर के कारण चर्चा में आईं, वो क्रिसमस के समय की है। युजवेंद्र के अपनी पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक की अफवाहों के बीच यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कमेंट करने लगे कि आरजे महवश का क्रिकेटर से क्या रिश्ता है। अब आरजे महवश ने सामने आकर इन अफवाहों का जवाब दिया है।
वहीं गुरुवार को युजवेंद्र चहल ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, "मैं अपने प्रशंसकों का उनके प्यार और समर्थन के लिए आभारी हूं, जिसके बिना मैं यहां तक नहीं पहुंच सकता था। लेकिन यह सफर अभी खत्म नहीं हुआ है, क्योंकि मुझे मेरे देश, टीम और प्रशंसकों के लिए अभी और ओवर फेंकने हैं। मुझे एक खिलाड़ी होने पर गर्व है, लेकिन मैं एक बेटा, भाई और किसी का दोस्त भी हूं।" चहल ने अपनी पोस्ट में कहा, "मैं हाल ही की घटना, विशेषकर मेरे निजी जीवन से जुड़ी खबरों को लेकर लोगों की जिज्ञासा को समझता हूं। मैंने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में अटकलें देखी हैं, जो सच हो सकती हैं और नहीं भी।"