Get App

Saif Ali Khan attack: तैनात सिक्योरिटी गार्ड के पास नहीं था लाइसेंस, विजिटर रजिस्टर भी नहीं किया जाता मेंटेन

Saif Ali Khan attack: रिपोर्ट के अनुसार एक हाउसकीपिंग फर्म ने सुरक्षा मानकों का पालन करने में गंभीर चूक की है। फर्म के पास प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रेगुलेशन एक्ट (PSARA) के तहत जरूरी ऑपरेशनल लाइसेंस नहीं है। इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्ड्स को जरूरी ट्रेनिंग और इमरजेंसी इक्विपमेंट प्रदान नहीं किए गए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2025 पर 11:16 PM
Saif Ali Khan attack: तैनात सिक्योरिटी गार्ड के पास नहीं था लाइसेंस, विजिटर रजिस्टर भी नहीं किया जाता मेंटेन
अभिनेता सैफ अली खान पर उनके आवास में हाल ही में हुए हमले से बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक को सामने आई है।

Saif Ali Khan attack: अभिनेता सैफ अली खान पर उनके बांद्रा स्थित आवास सतगुरु शरण में हाल ही में हुए हमले के दौरान बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। यह पता चला है कि बिल्डिंग में तैनात गार्ड एक हाउसकीपिंग कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए थे, न कि किसी लाइसेंस प्राप्त सिक्योरिटी एजेंसी द्वारा। सेंट्रल एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट सिक्योरिटी इंडस्ट्री (CAPSI) के महाराष्ट्र चैप्टर के सीनियर अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

फर्म के पास नहीं है ऑपरेशनल लाइसेंस

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के अनुसार एक हाउसकीपिंग फर्म ने सुरक्षा मानकों का पालन करने में गंभीर चूक की है। यह लापरवाही न केवल सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करती है, बल्कि इमरजेंसी की स्थितियों में संभावित खतरों को भी बढ़ा देती है।

फर्म के पास प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी रेगुलेशन एक्ट (PSARA) के तहत जरूरी ऑपरेशनल लाइसेंस नहीं है। इसके साथ ही सिक्योरिटी गार्ड्स को जरूरी ट्रेनिंग और इमरजेंसी इक्विपमेंट प्रदान नहीं किए गए हैं, जिससे किसी भी आपात स्थिति से निपटना मुश्किल हो सकता है। इसके अलावा, यह भी पता चला है कि बिल्डिंग में विजिटर रजिस्टर भी मेंटेन नहीं किया जाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें