चेहरे पर घबराहट... सैफ अली खान पर हमला करने वाले की पहली तस्वीर आई सामने, CCTV वीडियो में भागता दिखा आरोपी

Saif Ali Khan Attacked: इस CCTV फुटेज से बहुत अहम सुराग मिले हैं, इसलिए पुलिस अधिकारियों को भरोसा है कि वे आरोपियों को जल्द ही पकड़ लेंगे। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स, जिसने काले रंग की टीर्शट और पैंट पहनी है, बड़ी ही तेजी से सीढ़ियों से उतर रहा है

अपडेटेड Jan 16, 2025 पर 8:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हमला करने वाले पहली तस्वीर आई सामने

सैफ अली खान पर उनके मुंबई स्थित घर में एक लुटेरे ने चाकू से हमला कर दिया। घटना के कुछ घंटों बाद, आरोपी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई। CNN-News18 को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर सीढ़ियों से उतर कर भाग रहा है। कथित तौर पर ये वही शख्स है, जिसने बुधवार रात बॉलीवुड सुपरस्टार पर हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है, जिससे पता चलता है कि वह 16 जनवरी को सुबह 2:33 बजे बिल्डिंग की सीढ़ियों पर था।

इस CCTV फुटेज से बहुत अहम सुराग मिले हैं, इसलिए पुलिस अधिकारियों को भरोसा है कि वे आरोपियों को जल्द ही पकड़ लेंगे। फुटेज में देखा जा सकता है कि एक शख्स, जिसने काले रंग की टीर्शट और पैंट पहनी है, बड़ी ही तेजी से सीढ़ियों से उतर रहा है।


इस दौरान वह सीढ़ियों के ऊपर कोने पर लगा हुए CCTV कैमरा की तरफ एक बार देखता है और फिर भाग जाता है। उसके चेहरे पर घबराहट साफ दिखाई दे रही है, जिससे ऐसा लगता है कि ये फुटेज हमले के बाद का हो सकता है।

सैफ अली खान के घर पर क्या हुआ?

न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक, सैफ अली खान पर हमला करने वाला व्यक्ति पूरी रात घर के अंदर छिपा रहा। रात करीब 2 बजे, अभिनेता ने शोर सुना जब जेह के कमरे में उनकी एक महिला कर्मचारी पर हमला किया गया। इस पर सैफ ने हस्तक्षेप किया, जिसके कारण दोनों के बीच हाथापाई हुई और हमलावर ने सैफ और महिला कर्मचारी दोनों को घायल कर दिया।

लीलावती अस्पताल के COO डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ अली खान को सुबह 3:30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, क्योंकि उन्हें धारदार चीज से छह चोटें आई थीं, जिनमें दो गहरी चोटें भी शामिल थीं। इनमें से एक चोट उनकी रीढ़ के पास है, जिसके लिए तुरंत उनकी सर्जरी करनी पड़ी।

बॉलीवुड अभिनेता अब खतरे से बाहर हैं, लेकिन अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

इस बीच, मुंबई पुलिस ने संदिग्ध का पता लगाने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कई टीमें भी बनाई गई हैं।

Saif Ali Khan Attack: घर में अनजान शख्स को देख कर चिल्लाई मेड, बच्चों को बचाने दौड़े सैफ अली खान, जानें कब-कब क्या हुआ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।