Get App

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: सलमान खान क्यों हैं लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर? ये है पूरा माजरा

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग हुई है। इसकी जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की कई धमकियां भेज चुका है। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि मामले में कार्रवाई हो रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 15, 2024 पर 11:44 AM
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: सलमान खान क्यों हैं लॉरेंस बिश्नोई के निशाने पर? ये है पूरा माजरा
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: वर्ष 2023 में तिहाड़ जेल से अपने इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कैमरे पर कहा था कि उसकी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य अब सलमान खान को मारना है।

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई के बांद्रा में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग हुई है। इसकी जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है। अनमोल बिश्नोई पंजाबी गायक से नेता बने सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी है। मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी बनाए जाने के बाद अनमोल बिश्नोई अजरबैजान भाग गया था। लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की कई धमकियां भेज चुका है। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि मामले में कार्रवाई हो रही है और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम भी इसमें लगी हुई है।

सलमान खान के सिक्योरिटी की बात करें तो नवंबर 2022 से ही उन्हें वाई प्लस सिक्योरिटी मिली हुई है। इसके अलावा सलमान खान को एक गन का लाइसेंस भी मिला हुआ है। सलमान खान ने पिछले साल एक बुलेटप्रूफ गाड़ी Nissan Patrol SUV ने खरीदी थी जिसे दुबई से आयात किया गया था।

Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: बिश्नोई क्यों है खान के पीछे

सलमान खान पर 1998 में 'हम साथ-साथ हैं' मूवी की शूटिंग के दौरान राजस्थान में दो काले हिरणों का शिकार करने और उन्हें मारने का आरोप लगाया गया था। इस मामले में सलमान खान को पांच साल जेल की सजा सुनाई गई थी लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी। काले हिरणों को बिश्नोई समुदाय में पवित्र माना जाता है, लॉरेंस बिश्नोई इसी समुदाय से हैं। वर्ष 2023 में तिहाड़ जेल से अपने इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कैमरे पर कहा था कि उसकी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य अब सलमान खान को मारना है। लॉरेंस ने कहा था कि उसे पैसा नहीं चाहिए। लॉरेंस का कहना है कि सलमान खान उनके समुदाय के मंदिर में जाएं और सबसे माफी मांगें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें