Sara Ali Khan-Arjun Bajwa: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अली खान को घूमने-फिरने का काफी शौक है। एक्ट्रेस पिछले साल केदारनाथ गईं थी। उसी दौरान अर्जुन प्रताप बाजवा ने भी अपने सोशल मीडिया पर केदारनाथ की तस्वीरें शेयर की थीं। दोनों की तस्वीरों को जोड़कर सोशल मीडिया यूजर्स ने ये अटकलें लगाई थीं कि सारा और अर्जुन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
अब अर्जुन बाजवा ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की और कहा कि ये सभी बातें गलत हैं। उन्होंने साफ कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देते हैं और ऐसी अफवाहों से दूर रहते हैं।
सारा के साथ रिश्ते पर क्या बोले अर्जुन
टीम वरिंदर चावला के साथ एक इंटरव्यू में अर्जुन बाजवा ने इस बारे में बात की। उन्होंने साफ कहा कि वह सारा अली खान को डेट नहीं कर रहे हैं बाजवा ने कहा, "लोग जो चाहें लिख सकते हैं, यह उनका काम है। मैं बस अपनी जिदगी पर ध्यान देता हूं और मुझे जो करना है, उस पर फोकस करता हूं। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।" अभिनेता और मॉडल ने सारा अली खान डेटिंग की अफवाहों को नकारते हुए इसे बेबुनियाद बताया।
सारा अली खान और अर्जुन बाजवा के डेटिंग की अफवाहें अक्टूबर 2024 से शुरू हुई थीं, जब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ही समय में केदारनाथ की तस्वीरें शेयर की थीं। इसके बाद जब दोनों ने सोशल मीडिया पर राजस्थान की तस्वीरें शेयर की तो ये अफवाहें और बढ़ गईं कि शायद दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे हैं। इससे दोनों के डेटिंग की अफवाहें और तेज हो गईं थी।
किस फिल्म में नजर आएंगी सारा
सारा अली खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर काफी एक्साइटेड है यह फिल्म 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और वीर पहरिया भी नजर आएंगे। संदीप केवलानी और अभिषेक अनिल कपूर द्वारा निर्देशित यह फिल्म रोमांच से भरपूर होने का वादा करती है। इसके अलावा सारा 'मेट्रो इन डिनो' में भी नजर आएंगी। वहीं अर्जुन प्रताप बाजवा की बात करें तो मॉडल और एक्टर फिल्म 'बैंड ऑफ महाराजा' में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल सारा और अर्जुन अपने-अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।