Get App

Shilpa Shetty Kundra Birthday: फिल्म और टीवी के अलावा बिजनेस वेंचर्स से भी कमाई करती हैं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, कितने करोड़ की हैं मालकिन

इंडियन प्रीमियर लीग के पहले एडिशन के दौरान शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा राजस्थान रॉयल्स टीम के को-ओनर थे। 2015 में सट्टेबाजी कांड के बाद उन्होंने इस टीम पर अपना मालिकाना हक छोड़ दिया। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने 2023 में 100Percent Nourishment Pvt Ltd में 2.25 करोड़ रुपये का निवेश किया था। शिल्पा कई लोकप्रिय ब्रांड्स से जुड़ी हुई हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 08, 2024 पर 12:29 PM
Shilpa Shetty Kundra Birthday: फिल्म और टीवी के अलावा बिजनेस वेंचर्स से भी कमाई करती हैं शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, कितने करोड़ की हैं मालकिन
शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश कर रखा है, वेंचर शुरू किए हुए हैं।

जानी मानी एक्ट्रेस, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) का 8 जून को जन्मदिन है। वह 49 वर्ष की हो चुकी हैं। ​वह भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 30 वर्षों से भी अधिक वक्त से हैं। शिल्पा शेट्टी केवल फिल्म, टीवी और एक्टिंग से ही पैसे नहीं कमा रही हैं बल्कि इनसे परे भी उनकी इनकम के सोर्स हैं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में निवेश कर रखा है, वेंचर शुरू किए हुए हैं। इनकी मदद से वह अपने वित्तीय पोर्टफोलियो को विस्तार दे रही हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा की अनुमानित नेटवर्थ 134 करोड़ रुपये है। आइए जानते हैं, शिल्पा के निवेश और वेंचर्स के बारे में...

अपैरल ब्रांड DreamSS

2020 में शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपनी क्लोदिंग लाइन DreamSS के साथ फैशन उद्योग में कदम रखा। यह ब्रांड महिलाओं के लिए लीशर वियर की पेशकश करता है। लीशर वियर उन कपड़ों को कहते हैं, जिन्हें बिजनेस, वर्क, शिक्षा आदि से फुर्सत या छुट्टी के दौरान पहना जाता है। खाना-पीना, सोना जैसे काम लीशर एक्टिविटी में नहीं आते। भारतीय डिजाइनर चारू और संदीप अरोड़ा के साथ कोलैबोरेशन में DreamSS ब्रांड का उद्देश्य वंचित महिलाओं को काम के अवसर प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है।

रेस्टोरेंट चेन बास्टियन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें