Elon Musk ने PM मोदी को जीत पर दी बधाई, कहा- भारत में 'एक्साइटिंग वर्क' करने के लिए उत्सुक

Elon Musk इस साल 21-22 अप्रैल को भारत में मौजूद रहने वाले थे। लेकिन फिर उन्होंने अपना दौरा टाल दिया और साल के अंत में आने की बात कही। मस्क 28 अप्रैल को चीन पहुंच गए थे। मस्क का यह चीन दौरा एक सरप्राइज विजिट था। मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा

अपडेटेड Jun 08, 2024 पर 4:37 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट डालकर पीएम मोदी को जीत की बधाई दी।

टेस्ला के CEO एलॉन मस्क (Elon Musk) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी है। साथ ही कहा है कि उनकी कंपनियां भारत में 'एक्साइटिंग वर्क' करने को लेकर उत्सुक हैं। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में कहा, 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनावों में जीत पर नरेंद्र मोदी को बधाई! मेरी कंपनियां भारत में एक्साइटिंग वर्क शुरू करने के इंतजार में हैं।'

मोदी 9 जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री के रूप में यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। बता दें ​कि एलॉन मस्क इस साल 21-22 अप्रैल को भारत में मौजूद रहने वाले थे। लेकिन फिर उन्होंने अपना दौरा टाल दिया और साल के अंत में आने की बात कही। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के रिप्लाई में लिखा था, 'दुर्भाग्य से बहुत बड़े टेस्ला दायित्वों के कारण भारत की यात्रा में देरी हो रही है, लेकिन मैं इस वर्ष के अंत में यात्रा के लिए बहुत उत्सुक हूं।'

अचानक पहुंच गए थे चीन


एलॉन मस्क 28 अप्रैल को चीन पहुंच गए थे। मस्क का यह चीन दौरा एक सरप्राइज विजिट था। चीन, टेस्ला के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया था कि मस्क ड्राइवर-असिस्टेंस सॉफ्टवेयर को मंजूरी दिलाने के लिए ही चीन के दौरे पर थे। टेस्ला की चीन में बनी कारों ने डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी से जुड़े नियमों को पास कर लिया। रॉयटर्स ने कहा था कि चीन की दिग्गज इंटरनेट सर्च कंपनी बायडू (Baidu) ने टेस्ला के साथ एक डील की है। इस डील के तहत टेस्ला को मैपिंग लाइसेंस मिल जाएंगे, जिससे चीन की सड़कों का डेटा टेस्ला के पास पहुंच जाएगा। चीन में फुल सेल्फ ट्राइविंग (FSD) टेक्नोलॉजी को पेश करने की दिशा में यह अहम कदम माना जा रहा है।

फिर एक बार BJP सरकार, नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।