Pushpa 2 के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़, एक महिला की मौत; बच्चा घायल

Pushpa 2 कई फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें स्टैंडर्ड, IMAX, 4DX, D-Box और ICE शामिल हैं। 3D वर्जन को 13 दिसंबर, 2024 तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म अल्लू अर्जुन द्वारा निभाए गए पुष्पा राज कैरेक्टर की आगे की कहानी को जारी रखती है

अपडेटेड Dec 05, 2024 पर 12:29 PM
Story continues below Advertisement
5 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई पुष्पा 2: द रूल, 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है। ​

हैदराबाद में 4 दिसंबर की रात अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड​ फिल्म पुष्पा 2: द रूल के प्रीमियर के दौरान एक दुखद घटना घटी। आरटीसी चौराहे पर संध्या थिएटर के बाहर भगदड़ मच गई, जिसमें एक 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत महिला का नाम रेवती था और वह दिलसुखनगर की रहने वाली थी। वह अपने पति भास्कर और दो बच्चों के साथ पुष्पा 2 के प्रीमियर में आई थी। दुखद घटना रात करीब 10:30 बजे हुई, जब रेवती और उनका परिवार थिएटर से बाहर निकल रहा था।

हुआ यूं कि फिल्म के एक्टर अल्लू अर्जुन अपने फैन्स का अभिवादन करने थिएटर पहुंचे थे। यह पता चलते ही फिल्म का प्रीमियर शो देखने के लिए इकट्ठा हुए फैन्स, एक्टर के पास जाने की कोशिश करने लगे। अल्लू अर्जुन की एक झलक पाने के लिए फैन्स की एक बड़ी भीड़ एंट्री गेट की ओर धक्का देने लगी। जल्दबाजी में वे गलती से थिएटर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे लोगों से टकरा गए, जिससे भगदड़ मच गई।

बच्चे की हालत गंभीर


जब अफरा-तफरी मची, तो राहगीर और पुलिस तुरंत रेवती और उसके बेटे की मदद के लिए आए। उन्होंने CPR किया और दोनों को पास के अस्पताल ले गए। बाद में लड़के को एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चे की उम्र 8-9 वर्ष बताई जा रही है।रेवती को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया गया।

सलमान खान की शूटिंग के सेट पर ‘बिश्नोई’ के नाम से मचा हंगामा, फिर पुलिस ने की एंट्री, जानें पूरा मामला

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की परफॉरमेंस को सराह रहे दर्शक

5 दिसंबर, 2024 को रिलीज हुई पुष्पा 2: द रूल, 2021 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा: द राइज का सीक्वल है। ​इसे दुनिया भर के सिनेमाघरों में कई भाषाओं- तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़, बंगाली और मलयालम में रिलीज किया गया है। सुकुमार द्वारा निर्देशित यह फिल्म अल्लू अर्जुन द्वारा निभाए गए पुष्पा राज कैरेक्टर की आगे की कहानी को जारी रखती है। नए पार्ट में फहाद फासिल द्वारा निभाए गए कैरेक्टर एसपी भंवर सिंह शेखावत के साथ उनके टकराव को गहराई से दिखाया गया है। रश्मिका मंदाना एक बार फिर पुष्पा के प्यार श्रीवल्ली के रोल में हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की परफॉरमेंस को काफी सराहा जा रहा है।

ओटीटी पर कब आ सकती है फिल्म

फिल्म को क्रिटिक्स की भी सराहना मिली है। डिजिटल स्ट्रीमिंग की बात करें तो नेटफ्लिक्स इंडिया ने लगभग ₹270 करोड़ में पोस्ट-थियेट्रिकल राइट्स हासिल किए हैं। उम्मीद है कि यह फिल्म 8 सप्ताह तक सिनेमाघरों में चलने के बाद फरवरी 2025 के आसपास, नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होगी।

Naga-Sobhita Wedding: नागा चैतन्य की दुल्हन बनीं शोभिता धुलिपाला, यहां देखें शादी की तस्वीरें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।