प्यार की कोई उम्र नहीं होती! 60 साल में इस एक्ट्रेस ने रचाई शादी, FB से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

सुहासिनी मुले ने 60 साल की उम्र में फेसबुक पर अतुल गुर्टू से मिलने के बाद 1.5 महीने में शादी कर ली। उन्होंने दिखाया कि प्यार में उम्र कोई बात नहीं होती। सुहासिनी ने कई फिल्मों और शो में काम किया है, जिनमें 'दिल चाहता है' और 'लगान' शामिल हैं

अपडेटेड Dec 24, 2024 पर 2:43 PM
Story continues below Advertisement
फेसबुक पर दिल दे बैठी थीं सुहासिनी मुले

बॉलीवुड अभिनेत्री सुहासिनी मुले ने यह साबित कर दिया कि प्यार की न कोई उम्र होती है और न कोई सही समय। 60 साल तक शादी नहीं करने के बाद, सुहासिनी ने फेसबुक पर अपना सच्चा साथी ढूंढ लिया। उन्होंने कभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं किया था, लेकिन एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने फेसबुक पर अकाउंट बनाया। यहीं उनकी मुलाकात हुई अतुल गुर्टू से, जो एक भौतिक विज्ञानी थे। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ गई, इसके बाद दोनों का रिश्ता और गहरा हुआ और उन्होंने शादी का फैसला किया।

60 की उम्र में शादी करने का निर्णय लेकर सुहासिनी ने समाज की सभी धारणाओं को नकार दिया। 2011 में, महज 1.5 महीने की मुलाकात के बाद, दोनों ने शादी कर ली। अब सुहासिनी 74 साल की हो चुकी हैं, और उनकी यह कहानी हर किसी के लिए प्रेरणा है कि प्यार में उम्र कोई मायने नहीं रखती।

फेसबुक पर हुई मुलाकात


मीडिया से  बातचीत  करते हुए सुहासिनी ने बताया कि उनका फेसबुक पर अकाउंट बनाने का कोई इरादा नहीं था। उन्हें सोशल मीडिया से दूर रहना अच्छा लगता था, लेकिन एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने अकाउंट बनाया। और फिर फेसबुक पर उनकी मुलाकात हुई, भौतिक विज्ञानी अतुल गुर्टू से, जो उनकी तरह ही विज्ञान में रुचि रखते थे। सुहासिनी ने कहा, "मुझे विज्ञान में रुचि थी, और अतुल से बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।" एक दिन अतुल ने उन्हें अपना मोबाइल नंबर मांगा, तो सुहासिनी ने मजाक करते हुए कहा, "अच्छी लड़कियां अजनबियों को नंबर नहीं देतीं।"

चौंका देने वाला फैसला

धीरे-धीरे सुहासिनी मुले और अतुल गुर्टू का रिश्ता गहराता गया और उन्होंने शादी का फैसला लिया। एक्ट्रेस के मन में कई सवाल थे, लेकिन उन्होंने अपने दिल की सुनी। सिर्फ 1.5 महीने की मुलाकात के बाद, 16 जनवरी 2011 को दोनों ने शादी कर ली। उनकी शादी का अंदाज इतना खास था कि पंडित जी भी हैरान रह गए। आज 74 साल की हो चुकीं सुहासिनी ने साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। उनकी कहानी यह दिखाती है कि सच्चे रिश्ते के लिए न समय मायने रखता है और न समाज की सोच।

कई शो-फिल्मों में कर चुकी काम

सुहासिनी मुले ने कई शो और फिल्मों में काम किया है, जिनमें मराठी के अलावा हिंदी नाटक और फिल्में भी शामिल हैं। उन्हें 'दिल चाहता है' और 'हू-तू-तू' जैसी फिल्मों के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। इसके अलावा, उन्होंने फिल्म 'लगान' में आमिर खान की मां का किरदार निभाया है। उनकी अभिनय की कड़ी सराहना की जाती है।

Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप के बाद भी क्यों दिया था मलाइका अरोड़ा का साथ, एक्टर ने खुद बताई वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।