Sunny Leone Admit Card: ये इंडिया है यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश में सिपाही भर्ती परीक्षा (UP Constable Recruitment) आयोजित की गई। पूरे राज्य में छात्रों की असंख्य भीड़ रेलवे स्टेशनों (Students At Railway Station) और ट्रेनों में देखने को मिली। सालों से मेहनत कर रहे छात्र रोजगार (Employment) के लिए एग्जाम सेंटर जा पहुंचे। तभी एक एडमिट कार्ड (UP Bharti Admit Card) ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। तिर्वा के सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय में एक सीट खाली थी। ऐसे में वो सीट किसकी है इसके लिए प्रवेश पत्र की कापी जांची गई। तब पता चला कि ये तो सनी लियोन (Sunny Leone Exam) की सीट है।
Sunny Leone का यूपी भर्ती एडमिट कार्ड हुआ वायरल
इस फॉर्म को भरने के लिए मोबाइल नंबर, एजुकेशनल क्वालिफिकेशन और आधार कार्ड नंबर तक भरे गए हैं। आखिर ये महानुभाव कौन हैं ये अब तक पता नहीं लग पाया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि ये आवेदन कासगंज जिले से किया गया है। कासगंज जिले की पुलिस को भी कार्रवाई के लिए कहा गया है।
यूपी कांस्टेबल भर्ती में छात्र की जगह पेपर देने पहुंचा फर्जी आदमी हुआ गिरफ्तार
पुलिस मुस्तैदी से इस पर कार्रवाई कर रही है। 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली सिपाही परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की गई। पहली शिफ्टा सुबह 10 -12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक थी। ऐसे में एक छात्र के फर्जीवाड़े को भी पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। मैनपुरी में पुलिस ने मुन्नाभाई को पकड़ा है। बिहार के पटना का रहने वाला मुन्नाभाई, मैनपुरी कुरावली के एक युवक की जगह पेपर देने आया था। बायोमेट्रिक ना मैच कर पाने पर उसकी पोल खुल गई। अब पुलिस उसे गिरोह का पता लगाने की भी जांच कर रही है।