The Great Indian Kapil Show नहीं हो रहा ऑफ-एयर, कीकू शारदा के बाद अब कृष्णा अभिषेक ने किया क्लियर

नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शुरुआत 30 मार्च को हुई थी। शो का हर शनिवार नया एपिसोड आता है। कृष्णा अभिषेक ने बताया है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' टीम ने सीजन एक खत्म कर दिया है क्योंकि वे कॉन्ट्रैक्ट से बंधे थे। कीकू शारदा ने खुलासा किया था कि रैप-अप अस्थायी है। टीम एक छोटे ब्रेक के बाद शो के दूसरे सीजन के साथ वापस आएगी

अपडेटेड May 17, 2024 पर 11:33 AM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 1 के लिए कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ है।

नेटफ्लिक्स पर आ रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' ऑफ-एयर नहीं हो रहा है। कीकू शारदा के बाद अब कृष्णा अभिषेक ने यह स्पष्ट किया है। हाल ही में, कपिल शर्मा ने अपने नेटफ्लिक्स शो के सीजन एक के समापन की घोषणा की थी, जिसने सभी को हैरान कर दिया था। सब यह सोचने लगे थे कि क्या कम टीआरपी के कारण शो ऑफ-एयर हो रहा है।

हालांकि, कृष्णा अभिषेक ने अब बताया है कि 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (The Great Indian Kapil Show) टीम ने सीजन एक खत्म कर दिया है क्योंकि वे कॉन्ट्रैक्ट से बंधे थे। ई-टाइम्स के मुताबिक, कृष्णा ने कहा है कि शो बंद नहीं हो रहा है, केवल पहला सीजन खत्म हो गया है। सीजन 1 के लिए कॉन्ट्रैक्ट खत्म हुआ है।

30 मार्च को आया था पहला एपिसोड


नेटफ्लिक्स पर 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' की शुरुआत 30 मार्च को हुई थी। शो के एपिसोड्स में अब तक रणबीर कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, दिलजीत दोसांझ, परिणीति चोपड़ा, इम्तियाज अली, विक्की कौशल, सनी कौशल, आमिर खान, बॉबी देयोल, सनी देयोल गेस्ट के तौर पर आ चुके हैं। आने वाले एपिसोड में विश्व स्तर पर लोकप्रिय सिंगर एड शीरन दिखाई देंगे। शो का हर शनिवार नया एपिसोड आता है।

बेटी आराध्या के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में पहुंची ऐश्वर्या राय, टूटा हाथ देख फैंस हुए परेशान

क्या बोले थे कीकू शारदा

इस महीने की शुरुआत में यह पता चला था कि कपिल शर्मा ने 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का आखिरी एपिसोड खत्म कर लिया है। इससे यह कयास लगने लगे कि कहीं कम टीआरपी के कारण शो ऑफ-एयर तो नहीं हो रहा है। बाद में, News18 शोशा के साथ एक विशेष बातचीत में, कीकू शारदा ने खुलासा किया था कि रैप-अप अस्थायी है। टीम एक छोटे ब्रेक के बाद शो के दूसरे सीजन के साथ वापस आएगी। उन्होंने कहा था, 'हमने 13 एपिसोड बनाए हैं और दूसरा सीजन जल्द ही आएगा। हमने अभी पहला सीजन खत्म किया है।'

पंचायत सीजन 3 का ट्रेलर रिलीज, जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव नई राजनीति के साथ आए वापस, देखिए चुनावी दंगल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।