All India Rank Released: क्वालिफिकेशन से सॉफ्टवेयर इंजीनियर और पेशे से स्क्रीन राइटर, गीत लेखर, स्टैंड अप कॉमेडियन और अब डाटयरेक्टर बन गए वरुण ग्रोवर (Varun Grover) दर्शकों के लिए All India Rank लेकर आए हैं। फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज हुई। वरुण ग्रोवर ने अपने अनुभवों को स्क्रीन पर उतारते हुए विवेक यानी बोधीसत्व शर्मा (IIT Coaching) एक युवा लड़के की कहानी दिखाई है। परिवार का दबाव इसे IIT कोचिंग में लेकर आता है। ऐसे में वरुण ग्रोवर से जब अपनी डायरेक्शन और फिल्म को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया, अब वो जवाब अच्छा है या बुरा ये तो फिल्म की परफॉर्मेंस के आधार पर ही पता लग पाएगा।
