Get App

Yogesh Mahajan Dies: अभिनेता और टीवी स्टार योगेश महाजन का कार्डियक अरेस्ट से निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Yogesh Mahajan Dies: बताया जा रहा है कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता योगेश महाजन की मौत हो गई। योगेश शिव शक्ति तप त्याग तांडव, अदालत, जय श्री कृष्णा, चक्रवर्ती अशोक सम्राट और देवों के देव महादेव जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। योगेश की सह-कलाकार सुजैन बर्नर्ट ने हार्दिक संवेदना व्यक्त की

Akhileshअपडेटेड Jan 20, 2025 पर 4:41 PM
Yogesh Mahajan Dies: अभिनेता और टीवी स्टार योगेश महाजन का कार्डियक अरेस्ट से निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Yogesh Mahajan Dies: शिव तांडव सीरीज के अभिनेता योगेश महाजन का 44 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है

Yogesh Mahajan Dies: कई मशहूर हिंदी सीरियल में काम कर चुके मराठी फिल्म अभिनेता योगेश महाजन का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है। वह 44 साल के थे। बताया जा रहा है कि अचानक दिल का दौरा पड़ने से अभिनेता की मौत हो गई। परिवार के एक करीबी ने 20 जनवरी को बताया कि महाजन का 19 जनवरी, 2025 को दिल का दौरा पड़ने से दुखद निधन हो गया। फिलहाल शानदार चल रहे टीवी शो 'शिव शक्ति तप त्याग तांडव (Shiv Shakti Tap Tyag Tandav)' में काम कर रहे थे। अभिनेता सीरियल की निर्धारित शूटिंग के लिए जब नहीं पहुंचे तो पता चला कि वह अपने उमरगांव फ्लैट में बेहोश पाए गए हैं।

अटैक के बाद तुरंत अस्पताल ले जाने के बावजूद डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। योगेश इससे पहले अदालत, जय श्री कृष्णा, चक्रवर्ती अशोक सम्राट और देवों के देव महादेव जैसे मशहू टीवी शो में नजर आ चुके हैं।

योगेश की सह-कलाकार सुजैन बर्नर्ट ने उनके साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की और हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, "मुझे यकीन नहीं हो रहा है...इतने शानदार इंसान और अभिनेता...हमारे पास कई गंभीर दृश्य थे, लेकिन कैमरे के पीछे सब कुछ बहुत मजेदार था! वह हमेशा सकारात्मक रहते थे और मैं हैदराबाद में बैठकर यह खबर सुनकर स्तब्ध हूं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें