Zee Cine Awards 2024: जवान के लिए अवॉर्ड जीतने के बाद Atlee ने छुए शाहरुख खान के पांव, देखिए किंग खान का रिएक्शन

Zee Cine Awards 2024: शाहरुख खान की हिट फिल्में जवान और पठान का जी सिने अवॉर्ड्स में जलवा रहा। ऐसे में एटली को जवान के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया। एटली इस बात से इतना खुश हुए कि बगल में बैठे शाहरुख खान के पांव छू लिए। हालांकि किंग खान उन्हें रोकते हुए नजर आए, देखिए वायरल हुआ वीडियो-

अपडेटेड Mar 11, 2024 पर 3:14 PM
सोशल मीडिया पर छाई किंग खान और एटली की वीडियो, जी सिने अवॉर्ड में रहा जवान का दबदबा

Zee Cine Awards 2024: मुंबई में रविवार की रात सितारों से सजी रात थी। Zee Cine Awards के लिए इंडस्ट्री के सारे सितारे इकट्ठा हुए थे। ऐसे में साउथ के नामचीन डायरेक्टर एटली (Atlee jawan) को जवान के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड (Best Director Award) मिला। सोशल मीडिया पर अवॉर्ड जीतने के बाद एटली के पांव छूने की क्लिप वायरल हो रही है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) उन्हें रोकने की भी कोशिश कर रहे हैं लेकिन एटली कहां रुकते। इसके बाद किंग खान ने कस कर एटली (Atlee Shahrukh Video) को गले से लगा लिया और उन्हें kiss किया।

Atlee और Jawan का नाम Zee Cine Award में गूंजा

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे एटली भागकर ट्रॉफी लेने जा रहे हैं। रानी मुखर्जी उन्हें ट्रॉफी देती हैं। इवेंट के दौरान एटली ने प्रिंटेड ब्लू व्हाइट आउटफिट और शूज पहने थे। शाहरुख खान हमेशा की ही तरह ब्लैक में नजर आए। जवान 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई। फिल्म ने 1160 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म में विजय सेतुपति, नयनतारा, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा जैसे कई सितारे थे। शाहरुख खान को जवान के लिए दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में बेस्ट एक्टर का भी अवॉर्ड दिया गया। एटली वरुण धवन के साथ बेबी जॉन बनाने जा रहे हैं। फिल्म 31 मई को रिलीज होगी।


Zee Cine Awards में किंग खान का रहा दबदबा

बेस्ट एक्टर: शाहरुख खान

बेस्ट एक्ट्रेस ऑडिएंस च्वाइस: कियारा आडवाणी

बेस्ट VFX: जवान

बेस्ट एक्शन: जवान

बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक: अनिरुद्ध रविचंदर, जवान

बेस्ट म्यूजिक: अनिरुद्ध रविचंदर, जवान

बेस्ट डायलॉग: सुमित अरोड़ा, जवान

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष): अरिजीत सिंह, झूमे जो पठान

बेस्ट प्लेबैक सिंगर (महिला): शिल्पा राव, बेशरम रंग, पठान

Jawan ने तोड़े कमाई के कई रिकॉर्ड, बनी सबसे तेज 300 करोड़ रुपये कमाने वाली हिंदी फिल्म, दुनिया भर में किया 574 करोड़ का कलेक्शन

Jawan Film Review: SRK का डबल रोल, विजय की दमदार एक्टिंग और दीपिका का कैमियो, क्या टूटेगा पठान और गदर-2 का रिकॉर्ड

'जवान' के नाम पर दर्ज हुआ एक और रिकॉर्ड, केवल 9 दिनों में ही किया 400 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।