Zee Cine Awards 2024: मुंबई में रविवार की रात सितारों से सजी रात थी। Zee Cine Awards के लिए इंडस्ट्री के सारे सितारे इकट्ठा हुए थे। ऐसे में साउथ के नामचीन डायरेक्टर एटली (Atlee jawan) को जवान के लिए बेस्ट डायरेक्टर अवॉर्ड (Best Director Award) मिला। सोशल मीडिया पर अवॉर्ड जीतने के बाद एटली के पांव छूने की क्लिप वायरल हो रही है। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) उन्हें रोकने की भी कोशिश कर रहे हैं लेकिन एटली कहां रुकते। इसके बाद किंग खान ने कस कर एटली (Atlee Shahrukh Video) को गले से लगा लिया और उन्हें kiss किया।
