चार महीने के ब्रेक के बाद, इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (ISRO) की GSLV रॉकेट के जरिए भू्-अवलोकन उपग्रह (Earth Observation Satellite) EOS-03 की लॉन्चिंग फेल हो गई है। ISRO ने गुरुवार को बताया कि रॉकेट लॉन्चिंग की "क्रायोजेनिक स्टेज (कम तापमान बनाकर रखने संबंधी)" में खराबी आने के कारण मिशन पूरा नहीं किया जा सका। फरवरी में ब्राजील की अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट एमेजोनिया-1 और 18 दूसरी छोटी सैटेलाइट्स के प्रक्षेपण के बाद 2021 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन का ये दूसरा मिशन था।
