PMC Crisis: जेट एयरवेज से नौकरी छूटी, फिर PMC बैंक में 90 लाख डूबे और अब जान गई

संजय गुलाटी के परिवार ने PMC बैंक में 90 लाख रुपए जमा किए थे, जो फंस चुके हैं

अपडेटेड Oct 15, 2019 पर 4:59 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

PMC Crisis। पंजाब एंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव (PMC)बैंक के अधिकारियों ने जो गड़बड़ी की है, उसका खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ा है। ऐसा ही कुछ जेट एयरवेज के पूर्व कर्मचारी के साथ भी हुआ है। PMC बैंक में अपने पैसे फंसने के सदमे से 51 साल के संजय गुलाटी की मौत हार्ट अटैक से हो गई। गुलाटी के परिवार ने 90 लाख रुपए की गाढ़ी कमाई PMC बैंक में जमा किया था।

सोमवार सुबह मुंबई के सबर्ब ओशिवारा में रहने वाले संजय गुलाटी ने सिटी कोर्ट के बाहर प्रदर्शऩ करने गए थे। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल मनाली नरकार ने बताया कि बैंक में पैसा फंसने के कारण गुलाटी सुबह से ही बहुत तनाव में थे। नरकार ने बताया कि गुलाटी अपने 80 साल के पिता के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे।

प्रदर्शन स्थल पर जो वीडियो बनाया गया है, उसमें गुलाटी के पिता दावा कर रहे हैं कि उनके परिवार ने PMC बैंक में 90 लाख रुपए जमा किए हैं। ओशिवारा पुलिस स्टेशन के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को खाना खाने के बाद गुलाटी की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, जेट एयरवेज के डूबने के बाद गुलाटी की नौकरी जा चुकी थी। ऐसे में PMC बैंक में पैसा फंसने से उनकी परेशानी दोगुनी बढ़ गई थी।

क्या है लिमिट?

पिछले महीने PMC बैंक के घोटाले का पता लगने के बाद RBI ने 6 महीने के लिए उसके कामकाज पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके साथ ही 6 महीने तक अकाउंट से पैसे निकालने पर भी पाबंदी लगा दी थी। शुरुआत में सिर्फ 1000 रुपए निकालने की इजाजत थी। हालांकि बाद में इसे बढ़ाकर 10,000 रुपए, फिर 25,000 रुपए और 14 अक्टूबर को 40,000 रुपए किया है।


बैंक में ग्राहकों को 11,000 करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। ये लोग फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण से भी निवेदन किया था कि वो उनके पैसे डूबने से बचा ले। 

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।