Farmers Protest : पंजाब और हरियाणा सीमा पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को एक बड़ा ऐलान किया है। किसानों ने एक बार फिर देशभर में ट्रैक्टर मार्च निकालने का ऐलान किया है और इस मार्च के लिए 26 जनवरी का दिन चुना है। यह ऐलान उस वक्त किया गया है जब प्रमुख किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल भूख हड़ताल पर हैं। किसान, केंद्र सरकार पर अपनी मांगों को स्वीकार करने का दबाव बनाने के लिए पंजाब और हरियाणा की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें एक बड़ी मांग न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी का है।
