प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाई होगी सस्ती, 50% सीटों की फीस सरकारी कॉलेजों के बराबर

नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शनिवार को प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और डीम्ड यूनिवर्सिटी में 50 फीसदी सीटों की फीस और दूसरे शुल्क को तय करने के लिए एक नई गाइडलाइंस जारी की

अपडेटेड Feb 06, 2022 पर 1:27 PM
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 50% सीटों की फीस अब सरकारी कॉलेजों के बराबर होगी

Fees in Private Medical Colleges: नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने शनिवार को प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों और डीम्ड यूनिवर्सिटी में 50 फीसदी सीटों की फीस और दूसरे शुल्क को तय करने के लिए एक नई गाइडलाइंस जारी की। इस गाइडलाइंस में कहा गया कि अब प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों के 50 फीसदी सीटों की फीस उस राज्य/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस के बराबर होगी।

NMC की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है, "व्यापक विचार-विमर्श के बाद, यह फैसला लिया गया है कि प्राइवेट मेडिकल कॉलेज और डीम्ड विश्वविद्यालयों में 50 प्रतिशत सीटों की फीस उस संबंधित राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों की फीस के बराबर होना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- सरकार ने 'Corbevax' वैक्सीन की 5 करोड़ डोज खरीदने का दिया ऑर्डर, 145 रुपये है कीमत


NMC ने आदेश में आगे कहा है, "इस फीस स्ट्रक्चर का लाभ पहले उन उम्मीदवारों को उपलब्ध कराया जाएगी, जिन्होंने सरकारी कोटे की सीटों के तहत एडमिशन लिया है। हालांकि उनकी संख्या संबंधित मेडिकल कॉलेज या डीम्ड विश्वविद्यालय की कुल स्वीकृत संख्या के 50 प्रतिशत तक सीमित रहेगी।"

आदेश में कहा गया है कि यदि सरकारी कोटे की सीटों की संख्या, उस कॉलेज की कुल सीटों के 50 फीसदी से कम हैं, तो बाकी उम्मीदवारों को विशुद्ध रूप से योग्यता के आधार पर सरकारी मेडिकल कॉलेज की फीस के बराबर फीस का लाभ मिलेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।