जम्मू के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में आज शाम 4 बजे के करीब भीषण आग लग गई। आग कालिका भवन के पास काउंटर नंबर दो के नजदीक लगी जिसमें कैश काउंटर जलकर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में 2 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, लेकिन संपत्ति का बड़ा नुकसान हुआ है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में जहां आग लगी, वहां से माता वैष्णो देवी की गुफा महज 100 मीटर की दूरी पर है। आग इतनी जबरदस्त थी कि इसकी लपटें औंर धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से ही दिख रहा था। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और अब इस पर काबू पाया जा चुका है।
माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ ने बताया कि इसमें किसी की जान-माल को नुकसान नहीं पहुंचा है। जहां आग लगी थी, वहां 10-15 लोग मौजूद थे। अब स्थिति कंट्रोल में है। कहा जा रहा है कि यह आग वीआईपी गेट के पास शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया।
इस घटना के कारण फिलहाल माता वैष्णो देवी यात्रा को बीच में ही रोक दिया गया है। स्थिति संभलने के बाद यात्रा फिरल शुरू होगी। आपको बता दें कि मई के पहले सप्ताह में जहां 200 से 400 तक श्रद्दालु आते थे, वह संक्खा बढ़कर अब 6500 तक पहुंच गई है।
जबकि, आधार शिविर कटड़ा पहुंचने वाली अधिकतर ट्रेनें रद हैं। इसके बावजूद दूसरे राज्यों से निजी साधनों से श्रद्धालु आधार शिविर कटड़ा पहुंच रहे हैं।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
