देश में पहले से ही जानलेवा कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप जारी है। इस बीच एक खतरनाक वायरस ने भी दस्तक दे दी है। केरल (Kerala) में जीका वायरस (Zika Virus) का पहला मामला सामने आया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने गुरुवार को कहा कि केरल में जीका वायरस के पहले मामले में 24 वर्षीय गर्भवती महिला को मच्छर से फैलने वाली बीमारी का पता चला है।