Kal Ka Mausam 22 Sep: देश के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियों में तेजी देखने को मिल रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार 22 सितंबर के लिए मौसम का विस्तृत बुलेटिन जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 22 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र, झारखंड, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक और तेलंगाना समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने और आकाशीय बिजली कड़कने की आशंका है।
