केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। केंद्र ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ram Nath Kovind) को जेड प्लस (Z Plus Security) कैटेगरी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बुधवार को कहा कि कोविंद को केंद्रीय अर्धसैनिक बल का 'जेड प्लस' श्रेणी का वीआईपी सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है।
