Get App

G20 समिट के दौरान घर से काम करेंगे कर्मचारी, दिल्ली-NCR की कंपनियों ने दी 'वर्क फ्रॉम होम' की सुविधा

G20 Summit In India 2023: नोएडा की NIIT लिमिटेड की HT हेड मीता ब्रह्मा ने पीटीआई से कहा कि 8 से 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक एडवाइजरी के मद्देनजर हम समझ सकते हैं कि राजधानी के हमारे कर्मचारियों को अपनी रोजाना की यात्रा के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार करते हुए हमने पहले ही इस अवधि के दौरान घर से काम करने की सुविधा की घोषणा कर दी है

Akhileshअपडेटेड Sep 04, 2023 पर 1:31 PM
G20 समिट के दौरान घर से काम करेंगे कर्मचारी, दिल्ली-NCR की कंपनियों ने दी 'वर्क फ्रॉम होम' की सुविधा
2023 G20 Summit In India: दिल्ली में सभी प्राइवेट और सरकारी ऑफिस 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे

2023 G20 Summit In India: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम स्थित कंपनियों ने राष्ट्रीय राजधानी में 9 और 10 सितंबर को होने वाले G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम (Work-From-Home) करने की सुविधा प्रदान की है। बता दें कि भारत G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। सम्मेलन का मुख्य कार्यक्रम 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में होना है। शिखर सम्मेलन में 29 देशों के प्रमुखों के साथ-साथ यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारी एवं आमंत्रित अतिथि देशों तथा 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के अध्यक्षों के शिरकत करने की संभावना है।

दिल्ली में सभी प्राइवेट और सरकारी ऑफिस 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। जबकि नई दिल्ली जिले में बैंक और बाजार सहित कारोबारी संस्थान इन तीन दिनों के दौरान बंद रहेंगे। इसके अलावा कंपनियों ने G-20 वीकेंड के दौरान कार्य के लिए कई जरूरी कदमों की घोषणा की है।

नोएडा की NIIT लिमिटेड की HT हेड मीता ब्रह्मा ने पीटीआई से कहा कि 8 से 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक एडवाइजरी के मद्देनजर हम समझ सकते हैं कि राजधानी के हमारे कर्मचारियों को अपनी रोजाना की यात्रा के दौरान कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस पर विचार करते हुए हमने पहले ही इस अवधि के दौरान घर से काम करने की सुविधा की घोषणा कर दी है।

ब्रह्मा ने कहा कि इस सम्मेलन के दौरान सरकार के एडवाइजरी को ध्यान में रखते हुए हमने दिल्ली में अपने कर्मचारियों के लिए और दिल्ली से हमारे हेड ऑफिस गुरुग्राम जाने वाले लोगों के लिए घर से काम करने की सुविधा प्रदान करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें