G20 Summit Dinner: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने भव्य डिनर में विदेशी मेहमानों का किया स्वागत

G20 Summit Dinner: डिनर शुरू होने से पहले उन्होंने एक मंच पर मेहमानों का स्वागत किया, जिसके बैकग्राउंड में बिहार के नालंदा यूनिवर्सिटी के भग्नवाशेष और भारत की अध्यक्षता में G20 की थीम- 'वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य' को दिखाया गया। नालंदा यूनिवर्सिटी के भग्नावशेष UNESCO की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल हैं। ये यूनिवर्सिटी दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक थी

अपडेटेड Sep 09, 2023 पर 9:00 PM
Story continues below Advertisement
G20 Summit Dinner: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM मोदी ने भव्य डिनर में विदेशी मेहमानों का किया स्वागत

G20 Summit Dinner: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को यहां शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में G20 नेताओं और प्रतिनिधियों के लिए आयोजित भव्य डिनर (Dinner) में उनका स्वागत किया। डिनर शुरू होने से पहले उन्होंने एक मंच पर मेहमानों का स्वागत किया, जिसके बैकग्राउंड में बिहार के नालंदा यूनिवर्सिटी के भग्नवाशेष और भारत की अध्यक्षता में G20 की थीम- 'वसुधैव कुटुम्बकम्- एक पृथ्वी, एक कुटुम्ब, एक भविष्य' को दिखाया गया।

नालंदा यूनिवर्सिटी के भग्नावशेष UNESCO की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल हैं। ये यूनिवर्सिटी दुनिया के सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक थी। राष्ट्रपति मुर्मू भारत मंडपम में G20 नेताओं, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों और दूसरे गणमान्य व्यक्तियों के लिए औपचारिक डिनर की मेजबानी कर रही हैं।

G20 Summit 2023: जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली को चमकाने पर खर्च किए गए कितने रुपए? पूरा ब्योरा देखें यहां

नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र और इसके हरे-भरे 'लॉन' रात में रंगीन रोशनी से जगमगाते नजर आए और इसके फव्वारों और अत्याधुनिक इमारत के सामने रखी 'नटराज' की मूर्ति ने आयोजन स्थल पर भव्यता को और निखार दिया।


संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस, भारतीय पारंपरिक पोशाक सलवार कुर्ता पहने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की मैनेजिंग डायरेक्टर और अध्यक्ष क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा और उनकी पत्नी रितु बंगा और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रगति मैदान में नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में सबसे पहले पहुंचने वालों में शामिल रहे।

G20 शिखर सम्मेलन शनिवार को भारत मंडपम में शुरू हुआ और यह रविवार को खत्म होगा।

वैश्विक नेताओं की पत्नियों को परोसे गए मोटे अनाज के व्यंजन

G20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले अलग-अलग देशों के नेताओं की पत्नियों और प्रथम महिलाओं के लिए शनिवार को जयपुर हाउस में दोपहर के विशेष खाने की व्यवस्था की गई। सूत्रों ने ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भोजन के बाद उन्हें राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय (NGMA) में कलाकृतियों की एक प्रदर्शनी का दौरा कराया गया।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक सूत्र ने कहा कि समूह को मोटे अनाज वाले व्यंजन परोसे गए और उन्होंने कुछ 'स्ट्रीट फूड' का भी आनंद उठाया। सूत्र ने कहा, "तुर्किये, जापान, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और मॉरीशस के राष्ट्राध्यक्षों की पत्नियों समेत अन्य ने NGMA में प्रदर्शनी का दौरा किया।"

सूत्र ने को बताया, "जयपुर हाउस में दोपहर के भोजन के बाद कुछ विश्व नेताओं की पत्नियों व प्रथम महिलाओं ने NGMA में आयोजित एक प्रदर्शनी का आनंद लिया जो आज शुरू हुई। प्रदर्शनी विशेष रूप से उनके लिए आयोजित की गई है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।