Get App

G20 Summit: पीएम मोदी से बातचीत के लिए 2 दिन पहले भारत पहुंचेंगे जो बाइडेन, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

G20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए भारत आ रहे हैं। वो 7 सितंबर को भारत के लिए रवाना होंगे। भारत में 9 सितंबर से जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू हो जाएगा। बाइडेन दो दिन पहले भारत आ रहे हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले 8 सितंबर को जो बाइडेन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 05, 2023 पर 10:52 AM
G20 Summit: पीएम मोदी से बातचीत के लिए 2 दिन पहले भारत पहुंचेंगे जो बाइडेन, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा
G20 Summit: इस साल 18वां जी-20 शिखर सम्मेलन है। इसकी अध्यक्षता भारत कर रहा है

G20 Summit: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेल का आयोजन किया जा रहा है। इसमें दुनिया के कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) भी G20 शिखऱ सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जो बाइडेन 7 सितंबर को भारत के लिए रवाना होंगे। G20 शिखर सम्मेलन के शुरू होने के दो दिन पहले बाइडेन भारत पहुंच रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन 8 सितंबर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता (bilateral talks) करेंगे। जो बाइडेन जी20 के अन्य देशों के साथ क्लीन उर्जा और जलवायु परिवर्तन जैसे कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

व्हाइट हाउस (White House) ने एक बयान में कहा है कि नई दिल्ली में राष्ट्रपति जो बाइडेन जी20 के लिए भारत प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना करेंगे। वो 9 और 10 सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। भारत से अमेरिकी राष्ट्रपति 10 सितंबर को वियतनाम के हनोई जाएंगे। जहां वह वियतनाम के महासचिव गुयेन फू ट्रोंग (Nguyen Phu Trong) से मुलाकात करेंगे।

साल 2026 में अमेरिका करेगा शिखर सम्मेल की मेजबानी

व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया कि नई दिल्ली की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन यूक्रेन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन के युद्ध के आर्थिक और सामाजिक प्रभावों को कम करने की कोशिश की जाएगी। वर्ल्ड बैंक सहित बहुपक्षीय विकास बैंकों की क्षमता बढ़ाने पर चर्चा होगी, ताकि बेहतर तरीके से गरीबी से लड़ा जा सके। इस दौरान वह भारत के साथ अमेरिका की प्रतिबद्धता को दोहराएंगे। साथ ही साल 2026 में सम्‍मेलन की मेजबानी के लिए अमेरिकी राष्‍ट्रपति के तौर पर आगे आएंगे। बाइडेन संगठन के साथियों के साथ वैश्विक मुद्दों जिसमें स्‍वच्‍छ ऊर्जा और जलवायु परिवर्तन से निबटना शामिल है। इस पर चर्चा करेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें