G20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडेन कोरोना संक्रमित, 2 दिन बाद आना था भारत

G20 Summit: अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन की पत्‍नी और अमेरिका की फर्स्‍ट लेडी जिल बाइडेन कोरोना संक्रमित हो गई हैं। व्‍हाइट हाउस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। जिल बाइडेन अभी हल्के लक्षणों का सामना कर रही हैं। वहीं राष्ट्रपति जो बाइडेन का भी कोरोना टेस्ट किया गया है। जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है

अपडेटेड Sep 07, 2023 पर 1:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
G20 Summit: राष्‍ट्रपति का रूटीन चेकअप होगा और लक्षणों की निगरानी की जाएगी

G20 Summit: अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन कोविड-19 से संक्रमित हो गई हैं। व्‍हाइट हाउस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। व्‍हाइट हाउस ने बताया है कि जिल बाइडेन कोविड के हल्के लक्षणों का सामना कर रही हैं। जबकि राष्‍ट्रपति जो बाइडेन का कोविड-19 टेस्‍ट निगेटिव आया है। उनका भी कोरोना टेस्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि वह डेलावेयर के रेहोबोथ बीच में अपने घर पर रह रही हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा कि राष्ट्रपति की नियमित जांच की जाएगी। लक्षणों के लिए उनकी निगरानी की जाएगी। इस नए घटनाक्रम के बाद राष्‍ट्रपति बाइडेन के भी भारत आने पर सस्‍पेंस गहरा गया है।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उनकी पत्नी दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले थे। जी-20 शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को दिल्ली में होने वाला है। इस शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था कई गुना बढ़ा दी गई है।

बाइडेन का होगा चेकअप


जिल बाइडेन की प्रवक्ता एलिजाबेथ अलेक्जेंडर ने एक बयान में कहा कि फर्स्‍ट लेडी का कोविड-19 के का टेस्‍ट पॉजिटिव आया है। वह इस समय डेलावेयर के रेहोबथ बीच में उनके घर पर ही रहेंगी। राष्‍ट्रपति बाइडेन सोमवार शाम को अकेले डेलावेयर से वापस वॉशिंगटन, व्‍हाइट हाउस आ गए थे। व्हाइट हाउस ने कहा कि प्रथम महिला के कोविड-19 के पॉजिटिव टेस्‍ट के बाद, बाइडेन का भी सोमवार शाम कोविड टेस्‍ट किया गया था जो निगेटिव आया है। राष्‍ट्रपति का इस हफ्ते रूटीन चेकअप होगा और उनके लक्षणों की निगरानी की जाएगी। इससे पहले 16 अगस्त को राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ छुट्टियां मनाने के दौरान भी जिल बाइडेन कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इस दौरान उन्हें 5 दिन तक क्वारंटीन किया गया था।

G20 Summit: नई दिल्ली में दवाओं के अलावा बंद रहेंगी सभी डिलीवरी सर्विस, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

जो बाइडेन की पीएम मोदी से होगी मुलाकात

पत्‍नी जिल बाइडेन के कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन जी-20 सम्‍मेलन के लिए तय कार्यक्रम पर ही भारत पहुंचेंगे। व्‍हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि राष्‍ट्रपति तय कार्यक्रम के मुताबिक ही सम्‍मेलन में शामिल होंगे। बाइडेन 7 सितंबर को भारत के लिए रवाना होंगे। वो 8 सितंबर को नई दिल्‍ली में जी20 शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ एक द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

जानिए जी-20 में कौन-कौन देश हो रहे हैं शामिल

दिल्ली में होने वाले जी-20 में बाइडेन के अलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा आदि नेताओं ने अपनी यात्रा की पुष्टि कर दी है। बता दें कि सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी 10 सितंबर को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को जी20 अध्यक्ष पद की कमान सौंपेंगे। अगला जी20 सम्मेलन ब्राजील में होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।