Get App

G20 Summit: अब सिर्फ सुप्रीम कोर्ट को छोड़ बाकी सभी मेट्रो स्टेशन पर जारी रहेगी सर्विस, दिल्ली पुलिस ने वापस लिया पुराना आदेश

G20 Summit: दिल्ली पुलिस के नए आदेश के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशनों पर आम दिनों की तरह ही ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर ही सेवाएं प्रभावित होंगी। G20 नेताओं का सम्मेलन राजधानी में 9 और 10 सितंबर को प्रगति मैदान (Pragati Maidan) के नवनिर्मित मंडपम इंटरनेशनल एक्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर (Bharat Mandapam) में होने वाला है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 04, 2023 पर 7:23 PM
G20 Summit: अब सिर्फ सुप्रीम कोर्ट को छोड़ बाकी सभी मेट्रो स्टेशन पर जारी रहेगी सर्विस, दिल्ली पुलिस ने वापस लिया पुराना आदेश
G20 Summit: अब सिर्फ सुप्रीम कोर्ट को छोड़ बाकी सभी मेट्रो स्टेशन पर जारी रहेगी सर्विस

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने अपना 2 सितंबर का आदेश वापस ले लिया है, जिसमें कहा गया था कि G20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) के चलते VVIP रूट और समिट वाले वेन्यू की ओर खुलने वाले कुछ मेट्रो स्टेशन के गेट 8 से 10 सितंबर तक बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के नए आदेश के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशनों पर आम दिनों की तरह ही ट्रेन सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर ही सेवाएं प्रभावित होंगी।

G20 नेताओं का सम्मेलन राजधानी में 9 और 10 सितंबर को प्रगति मैदान (Pragati Maidan) के नवनिर्मित मंडपम इंटरनेशनल एक्जीबिशन कन्वेंशन सेंटर (Bharat Mandapam) में होने वाला है।

इससे पहले पुलिस और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के बीच आधिकारिक बातचीत हुई थी, जिसके बाद बताया गया था कि G20 शिखर सम्मेलन को लेकर सुरक्षा इंतजाम को पुख्ता करने के लिए खान मार्केट के तीन, मोती बाग के दो और ITO मेट्रो स्टेशन के पांच दरवाजे समेत 20 से ज्यादा मेट्रो स्टेशनों के दरवाजों को बंद करना 'जरूरी' है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें