Get App

Gambia cough syrup deaths: जांच के लिए भेजे गए कफ सिरप के सैंपल, दो दिन के भीतर आ सकती है रिपोर्ट

Gambia cough syrup deaths: हरियाणा राज्य के ड्रग कंट्रोलर ने एक्सपोर्ट किए गए कफ सिरप की जांच के लिए उसके सैंपल लिए हैं। इस टेस्टिंग के नतीजे दो दिनों के भीतर आने की उम्मीद है

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 2:56 PM
Gambia cough syrup deaths: जांच के लिए भेजे गए कफ सिरप के सैंपल, दो दिन के भीतर आ सकती है रिपोर्ट
जांच के लिए भेजे गए कफ सिरप के सैंपल (FILE PIC)

Gambia cough syrup deaths: गांबिया (Gambia) भेजे गए कफ सिरप (Cough Syrup) के मामले में हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने बड़ा एक्शन लिया है। राज्य के ड्रग कंट्रोलर (DCG) ने एक्सपोर्ट किए गए कफ सिरप की जांच के लिए उसके सैंपल (Sample) लिए हैं। इस टेस्टिंग के नतीजे दो दिनों के भीतर आने की उम्मीद है।

दरअसल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद एक भारतीय दवा कंपनी की चार दवाइयों को लेकर अलर्ट जारी किया था। इसे देखते हुए केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

‘WHO मेडिकल प्रोडक्ट अलर्ट’ उन चार ‘घटिया प्रोडक्ट’ के लिए जारी किया गया है, जिन्हें सितंबर 2022 में गाम्बिया में भेजा गया और WHO को इसकी जानकारी दी गई। WHO ने कहा कि घटिया मेडिकल प्रोडक्ट ऐसे प्रोडक्ट हैं, जो अपनी क्वालिटी मानकों या विशिष्टताओं को पूरा नहीं करते।

ये चारों प्रोडक्ट भारतीय कंपनी ‘मेडन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड’ की तरफ से बनाए गए प्रोमेथाजिन ओरल सॉल्यूशन, कोफेक्समालिन बेबी कफ सिरप, मेकॉफ बेबी कफ सिरप और मैग्रिप एन कोल्ड सिरप हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें