रसोई गैस (LPG Gas Cylinder) के ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Indian Oil Corporation Ltd) ने कई नई सर्विस शुरू की है। अगर आप भी इंडेन गैस (Indane Gas) के उपभोक्ता हैं तो यह सुविधाएं बहुत काम की है। इंडियन ऑयल ने ट्वीट करके इसके बारे में जानकारी दी है।
इंडियन ऑयल ने बताया है कि अब LPG रसोई गैस की बुकिंग केवल एक मिस्ड कॉल से हो जाएगी। इसके अलावा छोटे परिवारों के लिए पांच किलो का भी सिलेंडर बुक की जा सकती है। कंपनी 14.4 किलो और पांच किलो दोनों का कांबो ऑफर दे रही है।
कंपनी ने इसके लिए कांबो डबल बोटल कनेक्शन (combo double bottle connection) शुरू किया है। यानी बड़े सिलेंडर के साथ छोटा सिलेंडर भी मिलेगा। इसे सरल भाषा में बड़े सिलेंडर का छोटा पैक कह सकते हैं। पांच किलो का सिलेंडर इंडेन गैस की एजेंसी या कंपनी के पेट्रोल पंप से लिया जा सकता है।
इंडियन ऑयल ने ग्राहकों के लिए इंडेन एक्स्ट्रा फास्ट सिलेंडर की सुविधा शुरू की है। यह सिलेंडर उच्च एफिसियंसी का होगा, जिसमें ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाली गैस मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने दावा किया है कि इससे खाना जल्दी पकेगा और समय भी बचेगा।
इसके अलावा अब सिलेंडर की बुकिंग मिस्ड कॉल से भी हो जाएगी। ग्राहक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल करके सिलेंडर बुक कर सकते हैं। LPG उपभोक्ता 8454955555 पर मिस्ड कॉल कर घर बैठे आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। यह सुविधा देश भर में उपलब्ध है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।