भारत में ज्यादातर लोग ऑनलाइन शॉपिंग Amazon, Flipkart जैसे ई-कॉमर्स पोर्टल से करते हैं। अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो आपको सरकारी ई-कॉमर्स वेबसाइट के बारे में बता रहे हैं, जहां आप अन्य वेबसाइट ई-कॉमर्स पोर्टल की तुलना में कम दाम में सामान खरीद सकते हैं। यहां आपको थोक रेट में सामान मिलता है। यही कारण है कि अगर आप भी सस्ते में सामान खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
