Gujarat Monsoon Rain: गुजरात (Gujarat) के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश (Heavy Rain) हुई, जिससे शहरों और गांवों के निचले इलाकों में पानी भर गया और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि NDRF और SDRF की टीम को कच्छ, जामनगर (Jamnagar), जूनागढ़ (Junagadh) और नवसारी (Navsari) में तैनात किया गया है, जो सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में से हैं।
