Atal Setu inauguration Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (12 जनवरी) महाराष्ट्र के दौरे पर है। PM मोदी ने नासिक में शुक्रवार को एक मेगा रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने शहर के प्रसिद्ध रामकुंड तथा श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना भी की। फिर पीएम मोदी 27वेंराष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल 'अलट ब्रिज' का उद्घाटन (PM Modi Inaugurate Atal Bridge) भी किया
PM Modi Maharashtra Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए अटल सेतु का शुक्रवार को उद्घाटन किया। भारत का यह सबसे लंबा पुल जोकि देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज भी है। यह दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई में न्हावा-शेवा से जोड़ता है। 6 लेन का ट्रांस-हार्बर पुल 21.8 किमी लंबा है और 16.5 किमी लंबा सी-लिंक है। यह पुल आगामी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपो
PM Modi Maharashtra Visit Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए अटल सेतु का शुक्रवार को उद्घाटन किया। भारत का यह सबसे लंबा पुल जोकि देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज भी है। यह दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई में न्हावा-शेवा से जोड़ता है। 6 लेन का ट्रांस-हार्बर पुल 21.8 किमी लंबा है और 16.5 किमी लंबा सी-लिंक है। यह पुल आगामी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई और पुणे के बीच यात्रा के समय को कम करेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार को एक रोड शो किया। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान उन्होंने रामकुंड तथा श्री कालाराम मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इसके बाद पीएम मोदी ने यहां राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए है। प्रधानमंत्री का रोड शो होटल मिर्ची चौक से शुरू हुआ। उनके साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एवं अजित पवार तथा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कई नेता मौजूद थे।
हजारों लोग प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए रोड शो वाले मार्गों पर मौजूद थे। इस दौरान अनेक कलाकारों और आदिवासियों ने प्रस्तुतियां दी। विशेष समूहों जैसे नासिक ढोल ने भी कार्यक्रम पेश किया। लगभग 35 मिनट लंबा रोड शो दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने के बाद संत जनार्दन स्वामी महाराज चौक पर समाप्त हुआ। रोड शो के बाद पीएम मोदी गोदावरी नदी के तट पर स्थित रामकुंड पहुंचे, जहां उन्हें नासिक पुरोहित संघ के अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने पारंपरिक 'पगड़ी' भेंट की।
पीएम मोदी ने वहां जल पूजन और आरती की। उन्होंने अखिल भारतीय स्वामी समर्थ गुरुकुल पीठ के प्रमुख अन्नासाहेब मोरे, नासिक स्थित कैलास मठ के स्वामी संविदानंद सरस्वती और भाजपा के आध्यात्मिक प्रकोष्ठ के तुषार भोसले से भी मुलाकात की।
कालाराम मंदिर में की पूजा अर्चना
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को नासिक में भगवान राम के प्रख्यात कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की और 'भजन-कीर्तन' में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने झांझ-मजीरे भी बजाए। महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर आए प्रधानमंत्री ने शहर के पंचवटी क्षेत्र में गोदावरी नदी के किनारे स्थित मंदिर में दर्शन करने से पहले शहर में एक रोड शो भी किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा 22 जनवरी को अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से ठीक 10 दिन पहले हुआ। कालाराम मंदिर के न्यासी वकील अनिकेत निकम और धनंजय पुजारी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इस बीच सड़क के दोनों ओर लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे लगाए।
पीएम मोदी ने मंदिर में भगवान गणेश और भगवान राम का 'पूजन' एवं 'आरती' की जिसमें मुख्य पुजारी, महंत सुधीरदास पुजारी ने अनुष्ठान कराया। प्रधानमंत्री ने मंदिर की प्रदक्षिणा (परिक्रमा) की और 'भजन-कीर्तन' में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अन्य भक्तों के साथ झांझ-मजीरे बजाए। मंदिर के न्यासी सदस्यों ने उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, भगवान राम की चांदी की मूर्ति और मंदिर के देवताओं भगवान राम, सीता एवं लक्ष्मण की तस्वीरें देकर सम्मानित किया। मंदिर में उन्हें पंजीरी (प्रसाद) दिया गया।
राष्ट्रीय युवा महोत्सव का किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया। इस महोत्सव में युवाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य पेश किया गया। पीएम के मौजूदगी में युवाओं ने मार्च-पास्ट किया। फिर उन्होंने महाराष्ट्र में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। राष्ट्रीय युवा महोत्सव हर साल 12 से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाता है।
स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को आती है। इस साल महोत्सव की थीम 'विकसित भारत 2027: युवा के लिए, युवा के द्वारा' है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार कहा था कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर हर साल आयोजित होने वाले इस महोत्सव में भाग लेने के लिए देश भर के हजारों युवा यहां एकत्र हुए हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिंदे और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
देश को समर्पित किया सबसे लंबा समुद्री पुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (12 जनवरी) महाराष्ट्र में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। इस दौरे के दौरान लोगों के आवागमन की सुगमता को बढ़ावा देने के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप पीएम मोदी ने मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (MTHL) का भी उद्घाटन किया। इसे 'अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा अटल सेतु (Atal Bihari Vajpayee Sewri-Nhava Sheva Atal Setu)' नाम दिया गया है। 17,840 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया गया है।
PM मोदी ने दिसंबर, 2016 में इस पुल की आधारशिला रखी थी। यह भारत का सबसे लंबा पुल और भारत का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज भी है। यह पुल लगभग 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है, जिसकी लंबाई समुद्र के ऊपर लगभग 16.5 किलोमीटर और जमीन पर लगभग 5.5 किलोमीटर है। बयान में कहा गया है कि यह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सीधा संपर्क प्रदान करेगा। यह मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा के समय को भी कम करेगा। इससे मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह के बीच संपर्क में भी सुधार होगा।
नवी मुंबई में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने 'ईस्टर्न फ्रीवेज ऑरेंज गेट' को मरीन ड्राइव से जोड़ने वाली सड़क सुरंग की आधारशिला भी रखी। 9.2 किलोमीटर लंबी सुरंग 8,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाई जाएगी और यह मुंबई में एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा विकास होगा। इसके अलावा वह सूर्या क्षेत्रीय पेयजल परियोजना के पहले चरण को भी राष्ट्र को समर्पित किया। 1,975 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित यह परियोजना महाराष्ट्र के पालघर और ठाणे जिलों को पेयजल आपूर्ति प्रदान करेगी, जिससे लगभग 14 लाख लोगों को लाभ होगा।
रेल परियोजनाओं का भी किया शुभारंभ
पीएम मोदी कई रेल परियोजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे। वह 'सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन' विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईईपीजेड एसईजेड) के लिए 'भारत रत्नम' (मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर) का उद्घाटन करेंगे। इसमें विशेष रूप से दिव्यांग छात्रों सहित इस क्षेत्र के कार्यबल के कौशल विकास के लिए एक प्रशिक्षण स्कूल होगा। 'मेगा कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर' रत्न और आभूषण व्यापार में निर्यात क्षेत्र को बदलेगा और घरेलू विनिर्माण को भी मदद करेगा।