Video: गलत दिशा से आ रही SUV कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, शख्स की मौत, देखें खौफनाक वीडियो

Gurugram Accident Video: गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। हादसे के बाद खौफनाक मंजर कैमरे में कैद हो गया। इस वीडियो को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। एक एसयूवी कार हाइवे पर गलत दिशा में जा रही थी। तभी सामने से आ रहे बाइक सवार की टक्कर हो गई। शख्स की मौके पर ही मौत हो गई

अपडेटेड Sep 20, 2024 पर 9:45 AM
Story continues below Advertisement
Gurugram Accident Video: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक बाइक सवार की कार से भीषण टक्कर हो गई है।

गुरुग्राम से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इसे देखते ही हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस भीषण हादसे में बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। यह हादसा ओवरस्पीडिंग और गलत साइड ड्राइव के वजह से हुआ है। गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर एक SUV कार गलत दिशा में जा रही थी। तभी सामने आ रहे तेज रफ्तार में बाइक सवार की टक्कर हो गई। यह घटना 15 सितंबर (रविवार) को सुबह 5.45 बजे की बताई जा रही है। हालांकि यह खौफनाक वीडियो अभी सामने आया है।

पीड़ित की पहचान नई दिल्ली के द्वारका के पोचनपुर निवासी अक्षत गर्ग के रूप में हुई है। उसने मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट और दस्ताने सहित सुरक्षा गियर पहना हुआ था। टक्कर लगते ही अक्षत बाइक से उछल कर गाड़ी के पीछे सड़क पर दूर जा गिरा था। एम्बुलेंस के जल्दी पहुंचने के बावजूद अक्षत गर्ग को बचाया नहीं जा सका था।

दोस्त के कैमरे में कैद हुआ खौफनाक वीडियो


अक्षत के दोस्त 22 साल के प्रद्युमन कुमार भी उसी रास्ते से गुजर रहे थे। वो दूसरी बाइक पर सवार थे और मृतक अक्षत अक्षत के पीछे से आ रहे थे। एक्सीडेंट का ये वीडियो उनके दोस्त ने गोप्रो कैमरे में कैद हो गया। इस पूरी घटना की जांच की जा रही है। कार चालक को हिरासत में लिया गया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। वहीं, एसयूवी चालक, कुलदीप कुमार ठाकुर घिटोरनी का निवासी है। एक पीआर कंपनी का सह-संस्थापक हैं। वीडियो को देखने से साफ लगता है कि ये हादसा ओवर स्पीड और गलत साइड ड्राइव करने से हुआ है।

दोस्त नहीं बचा पाया जान!

अक्षत गर्ग का दोस्त प्रद्युमन ने हादसे के बाद उसे बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो पाया। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले को लेकर कई धाराओं में केस दर्ज किया है। क्या कार चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था? इसको लेकर भी जांच जारी है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन भी जब्त कर लिया है।

RG Kar Case: 41 दिन बाद मान गए डॉक्टर, इमरजेंसी ड्यूटी पर जाने का किया ऐलान, लेकिन विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।